हेलीकाप्टर से शहर देख सकेंगे अलीगढ़ के लोग

ाजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:08 PM (IST)
हेलीकाप्टर से शहर देख सकेंगे अलीगढ़ के लोग
हेलीकाप्टर से शहर देख सकेंगे अलीगढ़ के लोग

जासं, अलीगढ़ : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अबकी बार नुमाइश चुनाव को देखते हुए एक माह पहले लग रही है। इस बार लोग हेलीकाप्टर से शहर देख सकेंगे। अफसर पायोनियर फ्लाइंग क्लब के अफसरों से इसके लिए बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। वहीं, इस बार नुमाइश मैदान में दो अलग-अलग फूड कोर्ट बनाने की तैयारी हो रहा है। कृष्णांजलि व कोहिनूर मंच के बराबर में यह फूड कोर्ट बनेंगे। नीलामी के माध्यम से बुधवार को दोनों फूड कोर्ट के ठेके उठेंगे। वहीं, पक्की दुकानों का आवंटन भी शुरू हो जाएगा। उद्योग मंडप में लिक लाक समेत शहर की अन्य प्रमुख कंपनियों के स्टाल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से विभिन्न उत्पाद व उनके निर्माण की तकनीकी का प्रदर्शन होगा।

गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की नुमाइश इस बार 19 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक प्रस्तावित है। मंगलवार को इसको लेकर सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कलक्ट्रेट में उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कहा कि नुमाइश के आयोजन में अब महज 20 दिन का समय बचा हुआ है। इस बार कम बजट वाले मनोरंजक, ज्ञानवर्धक कार्यक्रम कराने हैं। लिक लाक समेत अन्य ताला एवं हार्डवेयर निर्माता कंपनियां नुमाइश में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि पायोनियर फ्लाइंग क्लब के पदाधिकारियों से नुमाइश में हेलीकाप्टर संचालन की बातचीत चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस बार सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बिजली के काम की शुरुआत : नुमाइश मैदान में बिजली की सजावट का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को इस काम को संभालने वाली संस्था के प्रोपराटर दीपक गुप्ता व सोम गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। कुल 525 से अधिक दुकानें यहां पर हर साल आवंटित होती हैं।

chat bot
आपका साथी