Aligarh Weather Forecast : 40 डिग्री तापमान में गर्मी से लोग बेहाल

अप्रैल में मौसम में हर दिन गर्माहट बढ़ रही है। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है तो दोपहर होते-होते लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। मंगलवार को भी तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:56 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : 40 डिग्री तापमान में गर्मी से लोग बेहाल
सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है !तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।

अलीगढ़, जेएनएन। अप्रैल में मौसम में हर दिन गर्माहट बढ़ रही है। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है तो दोपहर होते-होते लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। मंगलवार को भी तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। उमस भी रही। ऐसी भीषण गर्मी में पंखे व कूलर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। 

अप्रैल में तापमान 30 डिग्री से पार 

इस साल गर्मी ने होली से पहले ही दस्तक दे दी। फरवरी में ही लोगों को गर्मी का एहसास हो गया। वहीं अप्रैल में तापमान 30 डिग्री से पार हो गया। लेकिन, बीते एक सप्ताह का हाल देखें तो पारा 35 से भी पार हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ था, जो मंगलवार को भी बरकरार रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान जरूर तीन डिग्री घटकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह छह बजे ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। सुबह नौ बजे तक तेज धूप निकल आई। 11 बजे तक चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे घरों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। हालात ये हैं कि पंखे व कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं। मौलम विभाग के मुताबिक, अप्रैल में मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा। 

कोरोना में सावधानी भी जरूरी

डाक्टरों का कहना है कि कोरोना इस समय तेजी से फैल रहा है। ऐसे में गर्म मौसम में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। मास्क लगाकर ही बाहर  निकलें। शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखें।

chat bot
आपका साथी