जरा संभलकर रहें, शबाब पर आने लगी ठंड, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद Aligarh news

दिसंबर से पहले ठंड भी अपने शबाब पर आने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उत्तर भारत में पहाड़ों पर गिरी बर्फ का असर हो रहा है और हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड का आलम है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:25 AM (IST)
जरा संभलकर रहें, शबाब पर आने लगी ठंड, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद  Aligarh news
धूप खिल जाने से लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया।

अलीगढ़, जेएनएन :  दिसंबर से पहले ठंड भी अपने शबाब पर आने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उत्तर भारत में पहाड़ों पर गिरी बर्फ का असर हो रहा है और हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड का आलम है। सोमवार को अलीगढ़ का सुबह का मौसम सुहाना रहा। हाईवे पर सुबह-सुबह हल्की धुंध का सामना करना पड़ा। लेकिन, शहर और रिहायशी इलाके में ऐसा नहीं देखा गया। सूरज अपने समय पर निकला और धूप खिल जाने से लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया।

 

ऐसा है मौसम का हाल

तापमान की बात करें तो इस वक्त 15 डिग्री सेल्सियस तापमान है। जो कि बीते रविवार से अधिक है। रविवार को 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। सर्द सुबह के बाद सूरज निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह से धूप खिल गई थी तो इसका आनंद लेने के लिए लोग खुले में नजर आए। हालांकि इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव का दौर भी जारी है। बूंदा-बांदी की आशंका भी है। पिछले हफ्ते 26 नवंबर को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई थी। मौसम विभाग आगे भी बारिश की संभावना जता रहा है।

अगले 24 से 36 घंटों में बढ़ेगी ठंड

मौसम के जानकारों के मुताबिक, आने वाले सप्तातह में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बादल घिरने और बरसात की संभावना जताई है। इससे 24 घंटों में मौसम बदलने की बात कही जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौर में चिकित्सक लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। सर्द-गर्म मौसम सर्दी-जुकाम होने की वजह बन सकते हैं। इसी के साथ कोरोना का खतरा भी बढ़ सकता है। हवा कि गति कम होने के कारण प्रदूषण की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कम से कम बाहर निकलें और मास्क जरूर पहनें।

chat bot
आपका साथी