आगरा रोड पर डेयरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग,नगर निगम के अधिकारियों से गहमा गहमी Aligarh News

नगर निगम द्वारा शहर से बाहर की जा रहीं डेयरी को लेकर डेयरी संचालकों में बेहद गुस्‍सा है। शनिवार को आगरा रोड पंचनगरी में बाहर की जा रही डेयरी का विरोध किया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:31 PM (IST)
आगरा रोड पर डेयरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग,नगर निगम के अधिकारियों से गहमा गहमी Aligarh News
आगरा रोड पर डेयरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग,नगर निगम के अधिकारियों से गहमा गहमी Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: नगर निगम द्वारा शहर से बाहर की जा रहीं डेयरी को लेकर डेयरी संचालकों में बेहद गुस्‍सा है। शनिवार को आगरा रोड पंचनगरी में बाहर की जा रही डेयरी का विरोध किया गया। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और विरोध किया। विरोध में सपा नेता अज्‍जू इशहाक भी पहुंच गए। नगर निगम टीम की टीम का विराेेेध किया। अहम बात यह है कि अलीगढ़ दौरे पर आए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने वार्ड 39 में लालडिग्गी इलाके का निरीक्षण कर डेयरियों पर नाराजगी जताकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

लालडिग्गी से उखाड़ीं  थींं सात डेयरियां
अलीगढ़ शहर में अवैध डेयरियों को लेकर हमेशा बैकफुट पर रहे नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की थी। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर ङ्क्षसह के नेतृत्व में गठित टीम ने लालडिग्गी इलाके से सात डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर कर दिया था। कुदालों से पशुओं की नाद व खूंटे तक उखाड़ लिए। डेयरियों के ताले तोड़कर पशु जब्त किए गए। इनमें पांच डेयरियों से पिछले ही दिनों करीब चार लाख का जुर्माना वसूला गया था। फिर भी डेयरियां संचालित थीं। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने अन्य डेयरियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। अलीगढ़ दौरे पर आए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने वार्ड 39 में लालडिग्गी इलाके का निरीक्षण कर डेयरियों पर नाराजगी जताकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में निगम अधिकारियों ने गुरुवार अनवर हुदा कंपाउंड, बरगद हाउस, लालडिग्गी पर अवैध रूप से संचालित सात डेयरियां शहर की सीमा बाहर करा दीं। एक डेयरी संचालक को जवां इलाके में मवेशी ले जाने के लिए किराये पर वाहन भी उपलब्ध कराया था। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि इन इलाकों में डेयरी संचालक निजाम, उस्मान, इरफान, नियाज मोहम्मद, कामिल, मुस्तकीम, चौ. नूरउद्दीन और मुनीष गाजी पर कार्रवाई कर 130 से अधिक भैंसों को हटाया गया।

chat bot
आपका साथी