अलीगढ़ में मास्क नहीं पहन रहे लोग, एक माह में चार हजार से ज्यादा चालान

कोरोना की दूसरी लहर के बीच पुलिस भी लोगों को जागरूक करने में एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:40 PM (IST)
अलीगढ़ में मास्क नहीं पहन रहे लोग, एक माह में चार हजार से ज्यादा चालान
अलीगढ़ में मास्क नहीं पहन रहे लोग, एक माह में चार हजार से ज्यादा चालान

जासं, अलीगढ़ : कृपया अनावश्यक घर से न निकलें..। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी..। वर्तमान में ये बातें आपको कहीं न कहीं सुनने को मिल जाएंगी। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पुलिस भी लोगों को जागरूक करने में एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। एक माह के अंदर ही पुलिस ने चार हजार से ज्यादा बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे हैं। इनसे लाखों रुपये जुर्माना भी वसूला है।

पिछले साल कोरोना काल में लाकडाउन के बाद सरकार ने एक जून से 2020 प्रथम अनलाक की घोषणा की। इसके बावजूद लोग मनमानी करते दिखे तो 15 जून से मास्क न पहनने पर चालान काटने का फरमान आया। पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाया, जो बिना मास्क के घर से बाहर निकले। जनवरी 2021 तक कोरोना का खतरा कम होने लगा तो चालानों की संख्या में घट गई। दूसरी लहर ने हालात फिर बिगाड़ दिए। सात अप्रैल के बाद फिर से चालान काटने की शुरुआत हुई। पहले हफ्ते में पुलिस ने औसतन 50 चालान रोजाना काटे। इसके बाद डेढ़ सौ-दो सौ चालान काटे गए। सात अप्रैल से आठ मई तक पुलिस ने चार हजार दो सौ 48 लोगों के चालान काटे हैं।

.......

कोरोना से बचाव के लिए मास्क काफी हद तक सहायक हैं। मास्क न पहनने वालों का एक हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। इसके लिए जिलेभर में दो सौ से ज्यादा प्वाइंट बनाए गए हैं। थानेदारों को बिना मास्क वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी