तीन साल बाद भी नहीं मिला सामानों का भुगतान, अफसरों के आदेशों पर भी नहीं हो रहा अमल Aligarh News

नगरीय निकायों में धांधली किसी से छिपी नहीं है। अब ऐसा ही एक मामला हाथरस ब्लाक के पुरदिलनगर नगर पंचायत का सामने आया है। यहां पर एक ठेकेदार से सामान लेने के तीन साल बाद भी भुगतान नहीं मिला है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:48 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:48 AM (IST)
तीन साल बाद भी नहीं मिला सामानों का भुगतान, अफसरों के आदेशों पर भी नहीं हो रहा अमल Aligarh News
नगरीय निकायों में धांधली किसी से छिपी नहीं है।

अलीगढ़, जेएनएन। नगरीय निकायों में धांधली किसी से छिपी नहीं है। अब ऐसा ही एक मामला हाथरस ब्लाक के पुरदिलनगर नगर पंचायत का सामने आया है। यहां पर एक ठेकेदार से सामान लेने के तीन साल बाद भी भुगतान नहीं मिला है। इसके चलते ठेकेदार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। अब मंडल स्तरीय अफसरों के निर्देश व जांचों के बाद भी अमल नहीं हो रहा है।

छह महीने तक भुगतान नहीं मिला

 रामघाट रोड स्थित मैसर्स क्यूकमैक्स एंटरप्राइजेट के डायरेक्टर अभिषेक खंडेलबाल ने मंडलायुक्त को सौंपी शिकायती पत्र में कहा कि 2018 में पुरदिलनगर नगर पंचायत में बिजली के सामान आपूर्ति का एक काम निकला था। इसके लिए उन्होंने टेंडर डाला। इसमें यह काम मिल गया। करीब तीन लाख रुपये का यह सामान भी उसी दौरान इन्होंने दे दिया। इस सामान की रिसीविंग के सभी कागजात हैं, लेकिन करीब छह महीने तक भुगतान नहीं मिला। इस पर इन्होंन जिला स्तर पर ही नगर पंचायत व डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपे। इसमें सभी ने जल्द भुगतान करने का अश्वासन दिया। करीब एक साल में भी भुगतान नहीं हुआ तो उनहोंने मंडल स्तर पर शिकायती पत्र दिया। 

आदेशों पर भी कोई अमल नहीं

इसमें मंडल स्तर पर अपर आयुक्त की तरफ से जांच पड़ताल की गई। इसमें सामान की आपूर्ति सही पाई गई। नगर पंचायत ने भी जल्द भुतान का आश्वासन दिया। अब जब डेढ़ साल बीतने पर भी भुगातन नहीं हुआ तो फिर से डीएम को शिकायती पत्र दिया गया। इसमें भी भुगतान नहीं हुआ। इस पर डीएम ने नगर पंचायत के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है लेकिन इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है। अब तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला। वह कार्यालयों के चक्कर लगा-लगा के परेशान हैं। अफसरों के आदेशों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है।

chat bot
आपका साथी