मरीज अस्पताल में भर्ती, आक्सीजन ले रहे थे होम आइसोलेशन के नाम से, अलीगढ़ में फर्जीवाड़ा

जासं अलीगढ़ कोरोना के मामलों में जिस तरह से गिरावट आ रही है। उसी तरह से आक्सीजन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:00 PM (IST)
मरीज अस्पताल में भर्ती, आक्सीजन ले रहे थे होम आइसोलेशन के नाम से, अलीगढ़ में फर्जीवाड़ा
मरीज अस्पताल में भर्ती, आक्सीजन ले रहे थे होम आइसोलेशन के नाम से, अलीगढ़ में फर्जीवाड़ा

जासं, अलीगढ़ : कोरोना के मामलों में जिस तरह से गिरावट आ रही है। उसी तरह से आक्सीजन की मांग भी घट रही है। हर दिन औसतन 70 मरीज होम आइसोलेशन के नाम से आक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं। इससे पहले कुछ शातिर इसमें खेल कर रहे थे। अस्पताल में मरीज भर्ती होने के बाद भी वे होम आइसोलेशन के नाम पर आक्सीजन सिलेंडर ले रहे है। दो दिन में ऐसे 40 से अधिक आवेदन निरस्त किए गए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन को लेकर सबसे अधिक मारामारी रही है। प्रशासन ने होम आइसोलेशन व अस्पतालों को आक्सीजन वितरण के नियम किए। अस्पतालों में आक्सीजन वितरण की जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक व सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई, होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए हेल्पडेस्क बना दी गई। यहां जरूरी कागजात दिखाने के बाद मरीजों को आक्सीजन मिलती है।

फर्जीवाड़े का पर्दाफाश : पिछले दिनों आक्सीजन लेने में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। अस्पताल में भर्ती मरीज भी होम आइसोलेशन के नाम से आक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं। नियमानुसार अस्पतालों को सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी चाहिए, लेकिन ये लोग दोनों तरफ से सिलेंडर ले रहे थे। प्रशासन ने दो दिन में ऐसे करीब 40 आवेदन निरस्त किए हैं। अब टीम जांच पड़ताल के बाद ही आक्सीजन दे रही हैं।

अब हर दिन 70 सिलेंडर : पिछले सप्ताह जिले में करीब 200 आक्सीजन सिलेंडर रोज होम आइसोलेशन के नाम से खप रहे थे। अब इनकी संख्या 70 रह गई है। पहले तमाम सिलेंडरों के वितरण में फर्जीवाड़ा हो रहा था, जो अब कुछ हद तक रुक गया है।

chat bot
आपका साथी