घर जाने को वाहनों के इंतजार में घंटों भटकते रहे यात्री

दीपावली पर घर लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों की भीड़ के चलते बुधवार को बसों व रेलों में मारामारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 09:46 PM (IST)
घर जाने को वाहनों के इंतजार 
में घंटों भटकते रहे यात्री
घर जाने को वाहनों के इंतजार में घंटों भटकते रहे यात्री

जासं, अलीगढ़: दीपावली पर घर लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों की भीड़ के चलते बुधवार को बसों व ट्रेनों में मारामारी देखने को मिली। वाहनों की कमी के चलते उन्हें घंटों भटकना पड़ा। मजबूरी में वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। दिल्ली से कानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों की किल्लत देखी गई।

परिवहन निगम ने दीपावली को देखते हुए इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की थी। इसके बाद भी बसों की कमी के चलते गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में अंदर जगह न मिलने से उनमें सवार होने वाले यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी और उन्हें मजबूरी में खड़े होकर, खिड़कियों पर लटककर या छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। दीपावली पर बुधवार को दफ्तरों में छुट्टी घोषित हो जाने पर सारसौल सेटेलाइट, मसूदाबाद व गांधीपार्क बस स्टैंड पर यात्री घर पहुंचने के लिए बसों का इंतजार देखते दिखाई पड़े। लोकल रूट पर जाने वाले यात्रियों को मजबूरी का डग्गेमार वाहन संचालक फायदा उठाते रहे। पहले उनसे मनमाना किराया वसूला और बाद में उन्हें जोखिम भरी यात्रा कराई।

आरएम रोडवेज मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि दिल्ली-कानपुर रूट पर करीब 200 बसों को चलाया गया था। कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को संचालित कराया गया।

ट्रेनों में सीटें फुल, ईएमयू में जान जोखिम में डालकर किया सफर

दीपावली व छठ पूजा को लेकर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में भी हाउसफुल की स्थिति देखने को मिली। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह हाल लोकल ही नहीं एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों का भी था। सुबह व शाम के वक्त दिल्ली से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि दरवाजों पर भी यात्री लटके हुए थे। जीआरपी व आरपीएफ के जवान उन्हें नियंत्रित करते हुए दिखाई पड़े।

chat bot
आपका साथी