Preparation for assembly elections : परवेज व अखिलेश बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश सचिव Aligarh news,

परवेज अहमद काफी समय से कांग्रेस में हैं। 2012 में छर्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। नगर निगम के वार्ड 66 से 10 साल पार्षद रहे। हाईकमान या प्रदेश नेतृत्व के स्तर से गलत फैसला या निर्णय हुआ तो कई बार खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:38 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:17 AM (IST)
Preparation for assembly elections : परवेज व अखिलेश बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश सचिव Aligarh news,
कांग्रेस में अलीगढ़ से पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद व पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा को भी जगह दी गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का भाजपा व अन्य दलों की घेराबंदी के साथ संगठन विस्तार पर भी खासा जोर है। अब हाईकमान ने यहां 18 नए प्रदेश सचिव नियुक्त किए हैं। इनमें अलीगढ़ से पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद व पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा को भी जगह दी गई है। दरअसल, महानगर अध्यक्ष पद से हटाए जाने के फैसले से परवेज व उनके समर्थक खेमे में नाराजगी थी, लिहाजा नई जिम्मेदारी देकर उन्हें साधने की कोशिश की गई है। 

2012 में छर्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं परवेज अहमद

परवेज अहमद काफी समय से कांग्रेस में हैं। 2012 में छर्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। नगर निगम के वार्ड 66 से 10 साल पार्षद रहे। वर्तमान में एआइसीसी सदस्य रहे। यदि हाईकमान या प्रदेश नेतृत्व के स्तर से कोई गलत फैसला या निर्णय हुआ तो उन्होंने कई बार खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। खुद को महानगर अध्यक्ष पद से हटाए जाने का भी विरोध किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर परवेज ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भाजपा सरकार से हर वर्ग खफा है। उसकी कथनी और करनी में अंतर है। लेकिन, अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में पकड़ बनाएगी।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं अखिलेश शर्मा

वहीं दूसरे प्रदेश सचिव बनाए गए अखिलेश शर्मा ने राजनीति की शुरुआत छात्र संघ के जिलाध्यक्ष से की। बाद में वह युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री व अन्य प्रदेशों में केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी के चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। अखिलेश वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राजेंद्र कुमार शर्मा के बेटे है। काफी समय से पार्टी में कोई पद नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी