Panchayati Raj Minister planted saplings in Hathras, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में रहेगा भाजपा का दबदबा

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहेगा। 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा काबिज होगी। इतना ही नहीं प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। योगी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:39 PM (IST)
Panchayati Raj Minister planted saplings in Hathras, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में रहेगा भाजपा का दबदबा
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहेगा।

हाथरस, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहेगा। 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा काबिज होगी। इतना ही नहीं प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। योगी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। यह बातें दो दिवसीय दौरे पर हाथरस पहुंचे पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सिकंदराराऊ में कहीं।तय कार्यक्रम के अनुसार सिकंदराराऊ में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास और जवाहर पार्क का उद्घाटन से पूर्व प्रभारी मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को होना है। 20 जुलाई से पहले ब्लाक प्रमुख का भी चुनाव संपन्न हो जाएगा। पंचायत चुनाव में हार की भ्रामक अफवाह विरोधियों ने फैला दी है, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा के सर्वाधिक जिला पंचायत सदस्य पूरे प्रदेश में जीत कर आए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी सर्वाधिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा होगा। 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। जो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं वह सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। वह किन्हीं वजहों से नाराज हो गए थे, लेकिन आज सब भाजपा के साथ हैं। भाजपा के कार्यकर्ता एक विचारधारा के लिए काम करते हैं न कि कब्जे और लूट के लिए। भाजपा ने जो कार्य किए हैं, वे जनता के ध्यान में हैं। झूठी सूचनाएं फैला कर उन्हें दबाया नहीं जा सकता। पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष युवा ब्लॉक प्रमुख चुनाव ही नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही प्रचंड जीत होगी। इस बार 2017 से भी बड़ी जीत होगी। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन वैचारिक आंदोलन है, जो कम्युनिस्टों के हाथ में है। किसान नेता टिकैत राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्य कर रहे हैं। किसानों के लिए नहीं बल्कि जिन लोगों की राजनीतिक दुकानें बंद हो गई हैं, वे लोग इस आंदोलन को चला रहे हैं।

मिनी स्टेडियम का शिलान्यास

पंचायती राज मंत्री ने सिकंदराराऊ एवं हसायन का दौरा किया। सिकंदराराऊ में बन रहे मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया इसके साथ ही जवाहर पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने आवास योजना लाभार्थी परक योजनाओं के प्रमाण पत्र, आवासों की चाबी एवं चेक वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन कल्याण के उद्देश्य से कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने सीएससी सिकंदरराऊ का भी निरीक्षण किया जहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। हसायन के नगला कांच में पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी