Initiative of Prime Minister Narendra Modi : पंचायती राज विभाग ने शुरू की सिंगल यूज प्‍लास्‍टिक के खिलाफ जंग, जानिए मामला Aligarh news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर अब पंचायती राज विभाग ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। जिले की सभी पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण कर की मुहिम चल रही है। सफाई कर्मियों की टीमें लगी हुई हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM (IST)
Initiative of Prime Minister Narendra Modi :  पंचायती राज विभाग ने शुरू की सिंगल यूज प्‍लास्‍टिक के खिलाफ जंग, जानिए मामला Aligarh news
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पंचायती राज विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग शुरू कर दी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर अब पंचायती राज विभाग ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। जिले की सभी पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण कर की मुहिम चल रही है। सफाई कर्मियों की टीमें लगी हुई हैं। एडीए व बीडीओ को ब्लाक स्तर पर निगरानी में लगाया गया है। डीपीआरओ खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। 30 सितंबर तक एकत्रीकरण का अभियान चलेगा। इसके बाद एक अक्टूबर को इसकी शव यात्रा निकलेगी। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरुक किया जाएगा।

कई स्‍तर पर सिंगल यूज प्‍लास्‍टिक पर अंकुश लगाने का बना प्‍लान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए 2019 में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़ने का एलान किया था। इसके बाद कई स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश के लिए प्लान बनाया गया। अब जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे की ओर से पिछले दिनों एक आदेश जारी हुआ था। सभी ग्राम पंचायतों में अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से जिले में इसकी शुरुआत हो गई है। इसमें सफाई कर्मी गांव-गांव जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर रहे हैं। लोगों में जन जागरुकता लाने के प्रयास हो रहे हैं। ब्लाक स्तरीय अफसरों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा।

एक अक्‍टूबर को प्‍लास्‍टिक की शवयात्रा निकाली जाएगी

इसके बाद एक अक्टूबर को ग्राम पंचायत से एकत्रित प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद इस कचरे को जिला स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन ईकाइ पर एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ब्लाक पर तीन ग्राम पंचायतों के तीन सफाई कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें पंचायतों में लगी हुई हैं। इसका मकसद लोगों में प्लास्टिक के प्रयोग के प्रति जनजागरुकता लाना है।


दो अक्टूबर से शुरू होगा ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन

पंचायती राज विभाग की तरफ से जिले में ठोस एवं अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए कुल 38 पंचायतों का चयन हुआ है। अब इन गांव में दो अक्टूबर तक इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 में आवंटित 13 हजार के करीब शौंचालयों का निर्माण भी इसी दिन तक हर हाल में पूरा करना है।

chat bot
आपका साथी