पंचायत चुनाव : मंडल की मजबूती से मारेंगे मैदान, भाजपा ने बनाई रणनीति Aligarh News

भाजपा पंचायत चुनाव में मंडल की मजबूती से मैदान मारने की तैयारी में है। इसलिए जिले की 27 मंडलों पर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। प्रत्येक मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष समेत जिले के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:59 AM (IST)
पंचायत चुनाव : मंडल की मजबूती से मारेंगे मैदान, भाजपा ने बनाई रणनीति Aligarh News
भाजपा पंचायत चुनाव में मंडल की मजबूती से मैदान मारने की तैयारी में है।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा पंचायत चुनाव में मंडल की मजबूती से मैदान मारने की तैयारी में है। इसलिए जिले की 27 मंडलों पर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। प्रत्येक मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष समेत जिले के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। वह चुनाव में संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिससे पंचायत चुनाव में अच्छी जीत हासिल की जा सके। 

जिले में 49 जिला क्षेत्र पंचायत की सीटें 

भाजपा पहली बार पंचायत चुनाव में दमदारी से उतर रही है। जिले में 49 जिला क्षेत्र पंचायत की सीटें हैं। इन पर प्रत्याशी उतारकर अधिक से अधिक जीत हासिल करने की कोशिश में है। जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को फिर से कब्जे में किया जा सके। इसलिए संगठन के रुप में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 

फिलहाल, पार्टी मंडल को मजबूत करने की तैयारी में है। इसलिए जिले के 27 मंडलों पर बैठकें शुरू हो गई हैं। जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को बैठक में पहुंचना है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल की पूरी कार्यकारिणी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाकर संपर्क और उनसे सतत संवाद बनाए रखने के बारे में बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का सबसे मजबूत आधार संपर्क है। हमारे यहां बूथ स्तर पर संवाद की प्रक्रिया है। हम यदि मंडल को मजबूत कर लेंगे तो बूथ स्तर की टीम भी मजबूत होगी। क्योंकि मंडल के ही कार्यकर्ता बूथ कमेटियों तक पहुंचेंगे। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे। महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेंगे। मंडल के प्रशिक्षित कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क करेंगे। इसलिए सबसे पहले मंडल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। मगर, पूरे देश का किसान भाजपा के साथ है। कुछ चंद लोग हैं, जो आंदोलन में हैं। किसान पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से अच्छी तरह से वाकिफ है। पीएम ने देश के किसानों के हित में काम किए हैं। पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया। आजतक इस बारे में किसानों की चिंता किसी ने नहीं की। 

किसानों की चिंता की 

जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हमारी खेती बर्बाद न हो। इतने निचले स्तर तक किसी की सोच नहीं गई। विकास की परिभाषा में हमें खेत-खलिहाल का भी ध्यान देना पड़ेगा। अंधाधुंध रासायनिक खादों से हमारे खेत बर्बाद हो रहे थे, उसे रोकने का काम सरकार ने किया है। यह सब किसानों के हित में है। पंचायत चुनाव में हम सब किसानों तक इन बातों को लेकर जाएंगे। मंडल की बैठक में भी कार्यकर्ताओं को यह बातें बताई जा रही हैं।प्रतिदिन दो मंडलों पर बैठक हो रही है, जिससे प्रत्येक मंडल तक पहुंचा जा सके। 

भाजपा के साथ है किसान 

जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार ने जीतना काम किया है, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। इसलिए पूरे देश का किसान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। पंचायत चुनाव में हमें किसानों का पूरा साथ मिल रहा है। शिव नारायण शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर निशाना साधने काम किया है। किसानों का कभी भला नहीं किया है, वरना आजादी के बाद से किसानों की ऐसी स्थिति नहीं होती। केंद्र में सरकार बनने के बाद से किसानों की स्थिति काफी सुधरी है। वरना आएदिन किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आते थे।

chat bot
आपका साथी