अलीगढ़ में एक अक्टूबर से 26 केंद्रों पर होगी धान खरीद, प्रशासनिक तैयारियां शुरू

धान खरीद को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अक्टूबर से जिले में 26 केंद्रों पर धान खरीद होगी। शासन स्तर से इस बार कुल 9100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय हुआ है। 1940 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से कीमत निर्धारित हुई है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:16 AM (IST)
अलीगढ़ में एक अक्टूबर से 26 केंद्रों पर होगी धान खरीद, प्रशासनिक तैयारियां शुरू
धान खरीद को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। धान खरीद को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अक्टूबर से जिले में 26 केंद्रों पर धान खरीद होगी। शासन स्तर से इस बार कुल 9100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय हुआ है। 1940 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से कीमत निर्धारित हुई है। वहीं, ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये तय हुआ है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत किसानों से धान की खरीद की जाएगी। केंद्रों से टोकन सिस्टम से धान लेकर 72 घंटे के अंदर भुगतान हो जाएगा।

डीएम सेल्‍वा कुमारी जे ने धान खरीद को लेकर अफसरों के साथ की बैठक

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने धान खरीद को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। धान खरीद में इन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाए। टोकन सिस्टम से धान खरीद की जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। केंद्र प्रभारी मिलों से समन्वय स्थापित कर लें। केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता एवं भुगतान समय से होना चाहिए। पंजीकरण के अभाव में किसी भी किसान को धान क्रय केंद्र से वापस न किया जाए। सीएससी से समन्वय बनाकर तत्काल किसानों के पंजीकरण किए जाएं। एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के धान खरीद के लिए तैयारी हो चुकी है।

पिछले साल लक्ष्‍य से अधिक हुई थी धान की खरीद

पिछले साल जिले में 25 धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक धान खरीदा गया था। जिले में बासमती धान का उत्पादन अधिक होता है। इसके विपरीत सामान्य प्रजाति की पैदावार कहीं कम होती है। ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना आसान नहीं है। धान खरीद में अगर कहीं बिचौलियों का खेल पकड़ में आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर सभी एसडीएम व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी