आवक कम होने से अब सरकारी केंद्रों पर 31 तक होगी धान खरीद Aligarh News

खरीद का लक्ष्य पार कर चुके सरकारी केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। कुछ केंद्रों पर आवक कम है लेकिन खरीद जारी है। वहीं मक्का की खरीद बंद हो चुकी है। आरएफसी ने कुछ दिन खरीद जारी रखने के लिए खाद्य आयुक्त को पत्र लिखा है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:45 AM (IST)
आवक कम होने से अब सरकारी केंद्रों पर 31 तक होगी धान खरीद  Aligarh News
खरीद का लक्ष्य पार कर चुके सरकारी केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी।

अलीगढ़, जेएनएन। खरीद का लक्ष्य पार कर चुके सरकारी केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। कुछ केंद्रों पर आवक कम है, लेकिन खरीद जारी है। वहीं, मक्का की खरीद बंद हो चुकी है। आरएफसी ने कुछ दिन खरीद जारी रखने के लिए खाद्य आयुक्त को पत्र लिखा है। 

अलीगढ़ लक्ष्य से काफी आगे

जनपद में कॉमन व ग्रेड वन (मोटा धान) धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हुई थी। 1800 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए 20 सरकारी केंद्र बनाए गए। शुरुआती दिनों में धान की आवक कम रही। फिर प्रशासनिक दखल के बाद आवक बढ़ती चली गई। कॉमन धान के समर्थन मूल्य 1868 व ग्रेड वन के 1888 रुपये समर्थक मूल्य पर किसानों ने खूब धान बेचा। नवंबर में ही लक्ष्य पूरा हो चुका था। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) अशोक पाल का कहना है कि धान खरीद में अलीगढ़ लक्ष्य से काफी आगे है। अब तक छह हजार मीट्रिक टन से अधिक की खरीद हो चुकी है। मंडियों में क्रय केंद्रों पर अभी भी खरीद जारी है। 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। मक्का की खरीद 15 जनवरी तक ही थी। इसका लक्ष्य पहले 4500 मीट्रिक टन था, जो कुछ दिन पहले ही बढ़ाकर 5500 मीट्रिक टन किया गया है। जबकि, खरीद 5077 मीट्रिक टन हो चुकी है। खरीद आगे बढ़ाने के लिए खाद्य आयुक्त को पत्र लिखा है।

chat bot
आपका साथी