एक करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं लगा आक्सीजन प्लांट

खैर कस्बा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा नेता एवं पालिका चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिटू ने खैर सीएचसी को गोद ले लिया था। सीएचसी पर व्यवस्था सुधार में पूरा प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व कमीशनखोरी के चलते कोई सुधार नहीं हुआ। एक करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी आक्सीजन प्लाट नहीं लगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:10 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:10 AM (IST)
एक करोड़ खर्च होने के बाद 
भी नहीं लगा आक्सीजन प्लांट
एक करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं लगा आक्सीजन प्लांट

अलीगढ़ : खैर कस्बा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा नेता एवं पालिका चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिटू ने खैर सीएचसी को गोद ले लिया था। सीएचसी पर व्यवस्था सुधार में पूरा प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व कमीशनखोरी के चलते कोई सुधार नहीं हुआ। एक करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी आक्सीजन प्लाट नहीं लगा। अब चेयरमैन ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिटू ने बताया कि खैर सीएचसी की व्यवस्था को ठीक करने के लिए अपने निजी फंड से 10 लाख व पालिका फंड से 42 लाख पांच माह पहले विभाग को दिए थे। बाद में पालिका फंड से 45 लाख रुपये और स्वीकृत किए थे, जिससे कस्बा के लोगों को सीएचसी पर समुचित आक्सीजन मिल सके। कुछ दिन पहले स्थान चयन कर प्लांट के लिए चार लाख रुपये से फाउंडेशन भी बनवाया था। आक्सीजन प्लांट के बारे में सीएमओ से कई बार पूछे जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब सीएमओ फोन भी नहीं उठा रहे। पालिका द्वारा धन रिलीज किए जाने के बाद भी प्लांट लगने में हो रही हीलाहवाली से आहत चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीएम से लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कस्बा में आम नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अलीगढ़ शहर तीस किलो मीटर दूर होने से कोरोना के दौरान एक दर्जन लोगों की जान चली गई थी। सीएचसी में सुविधाओं का अभाव है। जनता की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कमीशन के चलते घोर लापरवाही व प्लांट में देरी की गई है। चेयरमैन ने बताया कि शीघ्र ही प्लांट को चालू नहीं कराया खैर सीएचसी की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गई तो एक सप्ताह बाद सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रर्दशन करेंगे। इस दौरान अशोक गोविल, रमेश चन्द्र शर्मा, बोबी शर्मा, राजकुमार गोयल, ब्रजमोहन गर्ग, राजू वर्मा, संदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी