दीनदयाल व मलखान सिंह अस्पताल में डेढ़ महीने में लग जाएंगे आक्सीजन जनरेटर Aligarh news

आक्सीजन की मारामारी खत्म करने के लिए जल्द ही दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व मलखान सिंह अस्पताल में आक्सीजन जनरेटर लग जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ की एक सरकारी संस्था को जनरेटर स्थापित करने का काम दे दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:12 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:09 AM (IST)
दीनदयाल व मलखान सिंह अस्पताल में डेढ़ महीने में लग जाएंगे आक्सीजन जनरेटर Aligarh news
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में जल्‍द लगेंगे जेनरेटर।

अलीगढ़, जेएनएन ।  आक्सीजन की मारामारी खत्म करने के लिए जल्द ही दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व मलखान सिंह अस्पताल में आक्सीजन जनरेटर लग जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ की एक सरकारी संस्था को जनरेटर स्थापित करने का काम दे दिया है। डेढ़ महीने में यह संस्था दोनों अस्पतालों में जनरेटर लगा देगी। एक जनरेटर से 570 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से आक्सीजन का उत्पादन होगा। एक जनरेटर की स्थापना पर करीब 72 लाख की धनराशि खर्च होगी। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत खत्म हो जाएगी।

कोरोना की दूसरी लहर में आक्‍सीजन की मारामारी

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक मारामारी आक्सीजन को लेकर ही सामने आई है। अलीगढ़ के साथ ही देश भर में आक्सीजन के लिए खूब हाहाकार मचा है। ऐसे में अब सरकार भविष्य में इस किल्लत को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले दिनों शासन स्तर से सभी जिलों में आक्सीजन जनरेटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने दीनदयाल व मलिखान सिंह अस्पताल में आक्सीजन जनरेटर लगाने के प्रस्ताव तैयार किए। पिछले दिनों शासन स्तर से भी इन दोनों जनरेटर के लिए मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में अब जनरेटर लगाने के लिए एक संस्था को काम दे दिया गया है। सीएमओ भानु प्रताप कल्याणी ने बताया कि संस्था को चार से छह सप्ताह में जनरेटर स्थापित करने का समय दिया गया है। एक जनरेटर से एक मिनट में 570 लीटर आक्सीजन का उत्पादन होगा। वहीं, एक पर खर्च 72 लाख का आएगा। पहले चरण में दीनदयाल में यह जनरेटर स्थापित होगा। इसके बाद मलिखान सिहं में लगेगा।

chat bot
आपका साथी