अलीगढ़ में आक्सीजन की मारामारी, बाहरी लोगों के कब्जे में प्लांट, Video Viral

आक्सीजन को लेकर पूरे जिले में मारा-माराी मची हुई है। लोग घंटों लाइन में लगकर एक-एक सिलिंडर ले पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ प्रशासन के नाम से व्यवस्था संभालने का नाम पर आक्सीजन में खेल कर रहे हैं। चहेतों को नियमों के खिलाफ आक्सीजन दी जा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:33 AM (IST)
अलीगढ़ में आक्सीजन की मारामारी, बाहरी लोगों के कब्जे में प्लांट, Video Viral
आक्सीजन को लेकर पूरे जिले में मारा-माराी मची हुई है।

अलीगढ़, जेएनएन। आक्सीजन को लेकर पूरे जिले में मारा-माराी मची हुई है। लोग घंटों लाइन में लगकर एक-एक सिलिंडर ले पा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ प्रशासन के नाम से व्यवस्था संभालने का नाम पर आक्सीजन में खेल कर रहे हैं। चहेतों को नियमों के खिलाफ आक्सीजन दी जा रही है। अब इंटरनेट मीडिया पर कासिमपुर प्लांट का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मरीजों के स्वजन एक व्यक्ति पर आक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं।

बाहिरी लोगों को टोकन के हिसाब से गैस

दूसरी लहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस बार सबसे अधिक जरूरत आक्सीजन की पड़ रही है। इसी कारण आक्सीजन की जिले में ज्यादा मारामारी है। अस्पतालों तक को भरपूर मात्रा में आक्सीजन नहीं मिल रही है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों के सामने भी आक्सीजन की किल्लत है। ऐसे में प्रशासन ने कासिमपुर स्थित प्लांट में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए आक्सीजन सिलिंडर लेने की छूट रखी है। यहां पर टोकन के हिसाब से गैस मिलती है।

आक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप 

 प्रशासन ने यहां कर्मचारी भी लगा रख हैं। अब दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति प्रशासन के नाम पर व्यवस्था संभालता दिख रहा है। सिलिंडर लेने आने वाले लोगों को भी धमकाते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ उपभोक्ता इसी व्यक्ति पर आक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप भी लगा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे कोई मामला संज्ञान में नहीं हैं। अब तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियमानुसार ही सिलिंडर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी