दुष्कर्म पीड़िता की मौत से बाल्मीकि समाज में आक्रोश, सफाई कर्मियों का नगर निगम पर धरना

हाथरस चंदपा की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद बाल्मीकि समाज में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को नगर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सेवाभवन में धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:01 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:01 PM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता की मौत से बाल्मीकि समाज में आक्रोश, सफाई कर्मियों का नगर निगम पर धरना
सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है।

अलीगढ़ जेएनएन :  हाथरस चंदपा की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद बाल्मीकि समाज में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को नगर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सेवाभवन में धरना दिया। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने के अलावा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है। धरने पर हाथरस पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कांग्रेसी नेता श्यौराज जीवन व राजेश राज जीवन भी धरने में शामिल हुए। यहां से कांग्रेसी नेता के साथ सफाई कर्मचारी नेता कमिश्नर को ज्ञापन देने जाएंगे। इसके उपरान्त कांग्रेस नेता पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी