भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पर मुकदमे का विरोध, थाने में धरना Aligarh News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गुरुवार रात भाजपाइयों ने देहलीगेट थाने का घेराव किया। हंगामा-प्रदर्शन कर थाने में ही धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक होने पर तीन थानों की पुलिस आ गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:19 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:58 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पर मुकदमे का विरोध, थाने में धरना Aligarh News
भाजपाइयों ने देहलीगेट थाने का घेराव किया।

अलीगढ़ जेएनएन : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गुरुवार रात भाजपाइयों ने देहलीगेट थाने का घेराव किया। हंगामा-प्रदर्शन कर थाने में ही धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक होने पर तीन थानों की पुलिस आ गई। सीओ प्रथम ने भाजपाइयों से बात कर जांच का आश्वासन दिया और मामले को शांत करवाया। 

यह है मामला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व मंत्री ने अध्यक्ष पर छेड़छाड़, धमकाने व हमला करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। गुरुवार को देहलीगेट पुलिस ने अध्यक्ष इमरान अलीम सैफी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री रूबी आसिफा खान, अब्दुल अनवर सैफी, रूबी आसिफ खान, आसिफ कुरैशी खान, भूरा भारती उर्फ अफसर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी के विरोध में रात करीब साढ़े नौ बजे महावीर मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा, महानगर मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में भाजपाई थाने पहुंच गए। 

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में पूर्व मेयर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महामंत्री मनीष राय, मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, इमरान सैफी, सुभाष सुभानू, विशाल देशभक्त, विशाल गुप्ता, बृजेश कंटक भी आ गए। पुलिस के वीडियो बनाने पर भाजपाइयों से नोकझोंक हो गई। कोतवाली, सासनीगेट व देहलीगेट से पुलिस पहुंच गई। सीओ सुदेश गुप्ता ने भाजपाइयों से बात की। कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मुकदमे को एक्सपंज कर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। 

भाजपा पदाधिकारी पर मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं ने देहलीगेट थाने में विरोध किया है। आश्वस्त किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। महिला के खिलाफ तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुदेश गुप्ता, सीओ प्रथम 

झूठे केस में भिजवा देती थी जेल 

बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत मेंं इमरान सैफी ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताया। महिला पर ठगी का आरोप लगाया। कहा कि महिला को एक साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था। उस्मान पाड़ा के तमाम लोगों से इस महिला ने लकी ड्रा के माध्यम से हजारों रुपये ठगी कर लिए। पैसे मांगने वालों पर छेडख़ानी आदि का आरोप लगाकर वह जेल भिजवा देती थीं। इमरान सैफी ने कहा अल्पसंख्यक मोर्चे में पूर्व में वह महिला जुड़ी हुई थी। 

chat bot
आपका साथी