हाथरस में दो तस्करों से पौने पांच किलो गांजा बरामद

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद में पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर पौने पांच किलो गांजा बरामद किया है।बिसावर चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र ने रघुनाथ पुत्र सूखेलाल निवासी गढ़ीअंता को गांव वनगढ़ के निकट से पकड़ा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM (IST)
हाथरस में दो तस्करों से पौने पांच किलो गांजा बरामद
पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर पौने पांच किलो गांजा बरामद किया है।

हाथरास जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद में पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर पौने पांच किलो गांजा बरामद किया है।बिसावर चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र ने रघुनाथ पुत्र सूखेलाल निवासी गढ़ीअंता को गांव वनगढ़ के निकट से पकड़ा। उसके पास एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

ऐसे पकड़ा गांजा

सीओ ब्रह्म सिंह ने बताया कि कोतवाल डीके सिसौदिया चौधरी चरण सिंह तिराहे पर वाहन चेङ्क्षकग में लगे थे तभी मुखबिर ने इन तस्करों के बारे में सूचना दी। बताया था कि एक युवक राया तिराहे पर खड़ा है। पुलिस पहुंची तो वह सकपका गया और भागने लगा। तिराहे पर घेरकर पकड़ लिया गया। उस युवक के पास से सवा चार किलो गांजा बरामद किया। उसकी पहचान जयंत चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला चावण वाला बिसावर के रूप में हुई। बिसावर के मोहल्ला मुकुंदपुर निवासी अशोक कुमार को 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा बिसावर चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र ने रघुनाथ पुत्र सूखेलाल निवासी गढ़ीअंता को गांव वनगढ़ के निकट से पकड़ा। उसके पास एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

chat bot
आपका साथी