डेढ़ दर्जन लोगों ने सुनाई समस्‍याएं, संबंधित अधिकारियों को जल्‍द निराकरण के निर्देश, जानिए कहां-कहां से आईं शिकायतें Aligarh news

विकासखंड जवा पर आयोजित प्रशासन एवं विकास विभाग के नेतृत्व में कार्यक्रम विकास एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण करने का प्रयास किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:28 PM (IST)
डेढ़ दर्जन लोगों ने सुनाई समस्‍याएं, संबंधित अधिकारियों को जल्‍द निराकरण के निर्देश, जानिए कहां-कहां से आईं शिकायतें Aligarh news
विकासखंड जवा पर आयोजित कार्यक्रम में समस्‍याएं सुनाते लोग।

अलीगढ़, जेएनएन:  विकासखंड जवा पर आयोजित प्रशासन एवं विकास विभाग के नेतृत्व में कार्यक्रम विकास एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण करने का प्रयास किया। 

डेढ़ दर्जन समस्‍याएं पंजीकृत

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की करीब डेढ़ दर्जन समस्याएं पंजीकृत की गई। जिन्हे विकास खंड अधिकारी संजीव कुमार तिवारी द्वारा सभी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया। इस दौरान राजस्व विभाग,पशुपालन, सिंचाई विभाग, कृषि खाद एवं रसद, समाज कल्याण विभाग,स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग,आदि सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में एडीओ पंचायत प्रेमपाल शर्मा, एडीओ सहकारिता जयप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश कुमार, एपीओ राजवीर सिंह राठौर, राजस्व विभाग से मोहम्मद शरीफ, पशुपालन से डॉ भरत सिंह व रेशम पाल, ट्यूूबवेल से नागेंद्र कुमार, कृषि विभाग से जितेंद्र कुमार विश्नोई आदि प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी