बरेली जाते समय अलीगढ़ में पंचायत चुनाव की नब्ज टटोल गए कर्मवीर सिंह Aligarh news

जिला पंचायत की सीटों का मंगलवार को आरक्षण घोषित हो जाएगा। मगर इससे पहले भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह चुनाव की तैयारियों की नब्ज टटोल गए। अलीगढ़ से निकलते समय उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:13 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:13 AM (IST)
बरेली जाते समय अलीगढ़ में पंचायत चुनाव की नब्ज टटोल गए कर्मवीर सिंह Aligarh news
अलीगढ़ से निकलते समय कर्मवीर सिंह ने प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की।

अलीगढ़, जेएनएन : जिला पंचायत की सीटों का मंगलवार को आरक्षण घोषित हो जाएगा। मगर, इससे पहले भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह चुनाव की तैयारियों की नब्ज टटोल गए। अलीगढ़ से निकलते समय उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत में तैयारियों की टोह ले ली। निर्देश दे गए कि दमदारी से चुनाव लड़ना है। इसलिए प्रदेश और क्षेत्र से आए कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। ग्राम पंचायत तक संपर्क और संवाद और तेज कर दें।

दोपहर में पहुंचे अलीगढ़ : भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को सोमवार को बरेली जाना था। वह आगरा से आ रहे थे। दोपहर 12 वह अलीगढ़ पहुंचे। जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सह संगठन मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन के हाथरस अड्डा स्थित आवास पर उन्होंने भोजन किया। फिर रामबाग कालोनी स्थित भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा के आवास पर जलपान किया। यहां से क्वार्सी स्थित अजीत चौधरी के पतंजलि केंद्र पर पहुंचे। यहां से फिर भाजपा जिला महामंत्री गोपाल माहेश्वरी के अतरौली आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने गोपाल माहेश्वरी के बेटे और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। रामपुर स्थित बोधपाल चौधरी के विद्यालय पर रुके। इस बीच प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने अलग-अलग पदाधिाकारियों से पंचायत चुनाव की तैयारियों की टोल लेते रहे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत से कहा कि पंचायत चुनाव का दारोमदार आप दोनों पर है। इसलिए चुनाव में पूरी ताकत के साथ लग जाएं। महामंत्री वैभव गौतम, डा. विभव वाष्र्णेय, धर्मेंद्र चौधरी, अवध प्रकाश बघेल, गजमोतिन, उमेश राघव, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, सूर्या बघेल आदि थे।
chat bot
आपका साथी