10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जाएंगे मीट के ट्रक

एडीएम सिटी राकेश मालपाणि की ओर से इसके लिए शहर के सभी मीट फैक्ट्रियों के संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:53 PM (IST)
10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जाएंगे मीट के ट्रक
10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जाएंगे मीट के ट्रक

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : महाशिवरात्रि के त्योहार की तैयारियों को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। 10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से दिल्ली वाया जीटी रोड बुलंदशहर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। शहर की मीट फैक्ट्रियों से इन दोनों दिनों मीट से लदे ट्रकों को यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि की ओर से इसके लिए शहर के सभी मीट फैक्ट्रियों के संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है।

शहर में छह मीट फैक्ट्रियां हैं। इनमें तालसपुर स्थित अल्लाना, अमरपुर कोंडला स्थित अलहसन एग्रो फूड्स, मथुरा बाईपास स्थित अलतबारक फ्रोजन फूड्स, अमरपुर कोंडला स्थित अब्दुल्ला फूड्स प्रोसेसिग, अम्मार फ्रोजन एक्सपो‌र्ट्स प्राइवेट लिमिटेड व हलाल फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। अब तक इन मीट फैक्ट्रियों से मीट लादकर ट्रक जीटी रोड से गभाना, खुर्जा होते हुए बुलंदशहर जाते हैं, लेकिन अब महाशिवरात्रि का त्योहार आ रहा है। 10 व 11 मार्च को हरिद्वार की तरफ से जीटी रोड व रामघाट से रामघाट रोड होते हुए कांवड़ आती हैं। इन दोनों दिनों में अगर मीट फैक्ट्रियों से ट्रक इन रास्तों से होकर गुजरेंगे तो इससे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। प्रशासन ने सभी मीट फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन दोनों दिनों मीट से लदे ट्रकों को खैर, यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली रवाना किया जाएगा। एडीएम का कहना है कि किसी ने प्रशासन के आदेश का अवहेलना की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी