अलीगढ़ में वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत

अलीगढ़ जासं मडराक थाना क्षेत्र के बढ़ौली फतेहखां में मंगलवार तड़के एक वृद्ध महिला की संि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:56 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:56 AM (IST)
अलीगढ़ में वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत
अलीगढ़ में वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत

अलीगढ़, जासं: मडराक थाना क्षेत्र के बढ़ौली फतेहखां में मंगलवार तड़के एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। महिला के पास में बहू सो रही थी, उसे भी पता नहीं चल सका। महिला की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। सूचना पर सीओ इगलास अशोक कुमार व इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक की टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या का खुलासा हुआ है।

मडराक थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली फतेहखां निवासी मृतक वृद्ध महिला कुसुम शर्मा (48) के परिवार में बड़ा बेटा सोमेश व बेटी वर्षा समेत दो बच्चे हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। महिला के पति मुनेश शर्मा की बीस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। सोमवार की रात को महिला अपने बेटे की बहू के साथ छत के ऊपर बरामदे में चारपाई पर सो रही थी, नीचे कमरे में बेटा सो रहा था। मंगलवार तड़के महिला का शव चारपाई पर मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की हत्या होना पाया गया है।

इंस्पेक्टर मडराक कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या होना स्पष्ट हुआ है। अभी जांच चल रही है।

वहीं थाना बरला के गांव पहाड़ीपुर का एक किशोर बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया।

थाना बरला के गांव पहाड़ीपुर का 12 वर्षीय मेघ अपनी साइकिल से घेर से जा रहा था। मोड़ पर अचानक बाइक आ गई, जिससे वह टकरा गया। बाइक का अगला पहिया उसके पैर से होकर निकल गया। बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। घायल बच्चे को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी