अफसरों को रास न आयी नगर निगम की सियासत, 25 को होगाा कर्मचारी संघ का चुनाव Aligarh news

नगर निगम में पिछले तीन महीनों से चुनावी माहौल बना हुआ है। दिसंबर में हुए नगर सफाई मजदूर संघ के चुनाव का परिणाम घोषित हुआ तो नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव ने दस्तक दे दी। मजदूर संघ का चुनाव तो सफाई कर्मचारियों तक ही सीमित था

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:00 AM (IST)
अफसरों को रास न आयी नगर निगम की सियासत,  25 को होगाा कर्मचारी संघ का चुनाव Aligarh news
नगर निगम में पिछले तीन महीनों से चुनावी माहौल बना हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन : नगर निगम में पिछले तीन महीनों से चुनावी माहौल बना हुआ है। दिसंबर में हुए नगर सफाई मजदूर संघ के चुनाव का परिणाम घोषित हुआ तो नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव ने दस्तक दे दी। मजदूर संघ का चुनाव तो सफाई कर्मचारियों तक ही सीमित था, लेकिन इस चुनाव में अधिकारी भी मतदाता हैं। नगर आयुक्त तक वोट डालेंगे। संगठन के संविधान में अधिकारियों को वाेट डालने के अलावा चुनाव में खड़े होने का भी अधिकार दिया है। लेकिन, नगर निगम के गठन से अब तक कोई अधिकारी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ। कर्मचारी ही चुनाव हारते और जीतते आए हैं। इस चुनाव को लेकर भी पूरी तैयारियां हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

25 को होगा चुनाव

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव 25 फरवरी को होना है। चुनाव भी अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए ही लड़ा जाएगा। विजयी प्रत्याशी 35 सदस्यों की अपनी कार्यकारिणी गठित करता है। 22 फरवरी को नामांकन है। अधिकारी, कर्मचारी मिलाकर कुल 408 वोटर हैं। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना पुन: किस्मत आजमा रहे हैं। इनके साथ चक्रवती दत्त शर्मा,  रोविंस कुमार, हाकिम सिंह भी दावेदारी करेंगे। वहीं, महामंत्री पद पर निवर्तमान महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल भी पुन: खड़े हाे रहे हैं। विजय गुप्ता और चंद्रभान सिंह भी पर्चा भरेंगे। संजय सक्सेना बताते हैं कि नगर निगम में यही एक चुनाव है, जिसमें अधिकारी भी वोट डालते हैं। उन्हें चुनाव लड़ने का भी अधिकार है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने चुनाव नहीं लड़ा। संपत्ति विभाग के लिपिक विजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव दो साल के लिए होता है। 2018 के बाद अब चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव में वह महामंत्री पद पर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

कांटे की रही थी टक्कर

अक्टूबर, 2018 में हुए चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर रही थी। अध्यक्ष पद के लिए चुने गए संजय सक्सेना को 173 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे रोविंस कुमार को 145 वोट मिले। 93 वोटों के साथ चक्रवर्ती दत्त शर्मा तीसरे और शहजाद को 23 वोट मिले थे। वहीं, महामंत्री पद पर चुने गए मानवेंद्र सिंह बघेल को 192 वोट मिले थे। 141 वोट के साथ चंद्रभान शर्मा दूसरे स्थान पर रहे और तीसरे स्थान पर रहे विजय कुमार को 100 वोट मिले थे।

इनका कहना है

शांतिपूर्ण महौल में चुनाव होता है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का निर्वाचन अधिकारी बनाया जाता है। मतदान के बाद तुरंत परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। समर्थकों का सहयोग इस बार भी रहेगा। 

संजय सक्सेना, निवर्तमान अध्यक्ष

महामंत्री पद के लिए पर पुन: खड़ा हुआ हूं। प्रचार-प्रसार चल रहा है। सहयोगियों से समर्थन मांगा जा रहा है। उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। 

विजय गुप्ता, प्रत्याशी

chat bot
आपका साथी