जलस्तर ऊपर करने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने की कड़ी मेहनत, यह थी समस्‍या Aligarh News

हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं ने गांंव बढ़ौली फतेह खां में टूटे बंबे की पटरी सुधार कर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था चालू की है। संगठन के पदाधिकारियों ने मेहनत करके समस्‍या का समाधन कर दिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:30 PM (IST)
जलस्तर ऊपर करने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने की कड़ी मेहनत, यह थी समस्‍या Aligarh News
संगठन के पदाधिकारियों ने मेहनत करके समस्‍या का समाधन कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन। हिंदू युवा वाहिनी भारत  के कार्यकर्ताओं ने गांंव  बढ़ौली फतेह खां में टूटे बंबे की पटरी सुधार कर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था चालू की है।  संगठन के पदाधिकारियों ने मेहनत करके समस्‍या का समाधन कर दिया है।

यह है मामला

मथुरा रोड से आगरा रोड की तरफ एक बंबा जा रहा है।जिसका निर्माण करीब 28 वर्ष पूर्व हुआ था, जिसमें करीब पिछले 20 वर्षों से पानी नहीं आया है और हमारे हिंदू युवा वाहिनी भारत जिला अलीगढ़ के संगठन को करीब पिछले 25 - 28 दिन पहले   संगठन को सूचना मिली थी कि  इस बंबा में साफ पानी आ रहा है लेकिन इस बंबा का पानी अलीगढ़ से गंदा नाला जोकि अलीगढ़ से  मथुरा रोड   होकर आ रहा है।  सूचना  टीम वहां पर मौके पर पहुंची। वास्तव में जो स्वच्छ पानी है वह गंदे नाले में जा रहा था। संगठन के  पदाधिकारियों ने  कट्टे लगाकर  और फावड़े द्वारा मिट्टी डालकर पानी को रोका। इस कार्य को करते -करते हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन को पिछले  20 से 25 दिन हो चुके हैं और हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन  इस बंबा पर कार्य कर रहा है।

यह थी समस्‍या

 संगठन ने  जेसीबी से  करीब 6 से 7 घंटे अपनी राशि से इस  बंबा की सफाई का कार्य कराया  है पानी को आगे ले जाने के प्रयास में काफी हद तक संगठन को कार्य करना पड़ रहा है लेकिन यह पानी गांव बढौली फतेह खाँ  तक नहीं पहुंच पा रहा था। साईं मंदिर जिसके सामने अपनी निजी भूमि के लिए एक निजी पुलिया का निर्माण कराया गया है जिसके नीचे काफी छोटे पाइप लगे हुए हैं। पीछे ग्रामीणों द्वारा साईं मंदिर द्वारा उसमें कचरा फेंका जाता है, जिससे पुलिया के नीचे पड़े हुए छोटे पाइपों में कचरा भर जाने से पुलिया में पानी क्रॉस नहीं हो पा रहा है। कई बार पुलिया को अंदर घुस के साफ किया गया  लेकिन इतने प्रयास के बाद भी बार-बार ग्रामीणों द्वारा साईं मंदिर द्वारा कचरा फेंका जा रहा है।

 लोगों ने बंबा  के अंदर बांध लगाकर पानी को  रोक रखा था। हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन बार-बार लोगों को अवगत करा रहा है कि यह पानी आगे तक जाना चाहिए फिर भी कई बार कई लोगों ने इसको बीच में ही रोक लिया। 

इन पदाधिकारियों ने किया बंबे पर काम

 हिंदू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ललित  शर्मा,  जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह राजपूत, जिला मंत्री महेश कुमार, कोल विधानसभा अध्यक्ष  नीरेश राजपूत उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार, मंत्री नीरेश कुमार ब्लॉक लोधा अध्यक्ष कमल  कोल विधानसभा सदस्य चंद्रकांत लोधी चंद्रभान लोधी सत्यवीर सिंह पंकज कुमार ग्राम उपाध्यक्ष सौरभ कुमार  सोनू कुमार  ग्राम सदस्य ओमवीर सिंह विशाल कुमार आदि द्वारा इस  बंबा पर सराहनीय  कार्य कराया गया है।

chat bot
आपका साथी