तैयारियों को परखने के लिए दौड़ रहे अफसर, सभी ब्लाकों का हो रहा निरीक्षण Aligarh News

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही हैं। अब प्रशासन का मकसद पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। इसी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ब्लाक स्तरीय निरीक्षण में लगे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 11:25 AM (IST)
तैयारियों को परखने के लिए दौड़ रहे अफसर, सभी ब्लाकों का हो रहा निरीक्षण Aligarh News
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही हैं। अब प्रशासन का मकसद पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। इसी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ब्लाक स्तरीय निरीक्षण में लगे हैं। वह अब तक अतरौली, खैर, इगलास, जवां, गोंडा का निरीक्षण कर चुके हैं। यहां पर खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही नहीं होनी चाहिए

 शनिवार को इन्होंने लोधा, अकराबाद, जवां, धनीपुर ब्लाक के निरीक्षण पर निकले। इसमें उन्होंने मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, मतदान टोलियां रवानगी स्थल बनाए गए विद्यालयों और ब्लाक पर नामांकन की तैयारियो का निरीक्षण किया। उन्होंने आरओ, एआरओ एवं बीडीओ के साथ बैठक की। इसमें इन्होंने कहा कि सभी आरओ हैंडबुक पढ़ लें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराए जा सकें। सेक्टर रूट चार्ट, संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का ब्योरा व निरीक्षण, पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री, मतदान होने के पश्चात स्ट्रांग रूम में मतपत्र रखने के लिए बूथ स्तर पर व्यवस्थाएं करने, पोलिंग पार्टी के लिए बैठने की व्यवस्था, पानी,शौचालय की व्यवस्था तथा उम्मीदवारों का आवेदन आनलाइन विवरण भरने के लिए कंप्यूटर आपरेटर व कर्मचारी की तैनाती करते हुए उन प्रशिक्षण किया जाए। किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बीडीओ व एडीओ अपने स्तर से भी सभी तैयारियों को परख ले।

chat bot
आपका साथी