अलीगढ़ के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संजीदा नहीं अफसर

अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति माह के हर रविवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक अचल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर कार्यालय में शिविर लगाकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगी। इसका संयोजक अलोक बैंकर को बनाया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:44 AM (IST)
अलीगढ़ के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संजीदा नहीं अफसर
कारोबारी अपने क्षेत्र की नगर निगम संबंधी सार्वजनिक समस्या का संबंधित शिकायती पत्र को बाक्स में डाल सकते हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति माह के हर रविवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक अचल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर कार्यालय में शिविर लगाकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगी। इसका संयोजक अलोक बैंकर को बनाया गया है। कारोबारी अपने क्षेत्र की नगर निगम संबंधी सार्वजनिक समस्या का संबंधित शिकायती पत्र को यहां रखे बाक्स में डाल सकते हैं।

अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप

आर्यसमाज मंदिर में रविवार को पत्रकार वार्ता में मुख्य संयोजक हरिकिशन अग्रवाल व मनीष अग्रवाल वूल ने कहा समिति समस्याओं के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विभागों में अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। व्यापारी व उद्यमियों की समस्याओं के निपटारे के लिए भाजपा सरकार तो संजीदा है, मगर कुछ भ्रष्ट अफसर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। यह समस्याओं के निस्तारण की जगह पीड़ित व्यापारियों को विभागों के बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं। यह व्यापारियों की समस्या के निस्तारण के लिए लापरवाही कर रहे हैं। यह सरकार को बदनाम करने की बड़ी साजिश है। समिति के संयोजक संजीव रतन व आलोक बैंकर ने कहा अभी तक व्यापारियों की समस्याओं को सुनने का कोई भी मंच नहीं था। समिति ने समस्याओं को सुनने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। बिजली विभाग, जीएसटी सेंट्रल, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। यूजर चार्ज और हाउस टैक्स (संपत्ति कर) में ब्याज माफी को लेकर समिति संघर्ष करेगी। संयोजक ऋषि कुमार मित्तल ने कहा कि समिति हर सप्ताह एकत्रित होने वाली शिकायत का निस्तारण करेगी।

मैनपुरी वैश्य महाकुंभ में वैश्य शक्ति स्मारिका का हुआ विमोचन

अलीगढ़ । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का रविवार को मैनपुरी में राष्ट्रीय अधिवेशन व वैश्य महाकुंभ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता व राष्ट्रीय महासचिव मानव महाजन सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने वैश्य शक्ति स्मारिका का विमोचन हुआ। इस पत्रिका का अलीगढ़ में छह व सात फरवरी को वैश्य महाकुंभ के पहले दिन के मुख्यअतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला ने पत्रिका के कवर पेज का विमोचन किया था। यहां अलीगढ़ विजडम पब्लिक स्कूल के संस्थापक व स्मारिका के मुख्य संपादक रहे अनूप गुप्ता को श्रृद्धांजलि दी गई। डा. सुमंत गुप्ता व महेश गुप्ता ने मैनपुरी महाकुंभ में वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा लक्ष्य 2022 का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय महासचिव पंकज धीरज ने बताया है कि आज से शुरू हुई यह यात्रा नौ जनवरी तक निकाली जाएगी। इस यात्रा का अलीगढ़ में 21 दिसंबर को अलीगढ़ पहुंचेगी। अलीगढ़ से मानव महाजन के नेतृत्व में अलीगढ़ से सैकड़ों सजातीय लोगों ने भाग लिया। अलीगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री विनोद गुप्ता बालाजी, संजीव गुप्ता, लोकेश वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल ,योगेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लकी गुप्ता ,समीर माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी