cleanliness survey : अलीगढ़ में ओडीएफ प्लस की सुस्त हुई रफ्तार, अफसर नहीं दे पा रहे धार

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला ओडीएफ घोषित होने के बाद अब ओडीएफ प्लस पर काम चल रहा है। खैर ब्लाक का इसमें चयन हुआ है लेकिन अब तक पंचायती राज विभाग की काफी सुस्त रफ्तार है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:50 PM (IST)
cleanliness survey : अलीगढ़ में ओडीएफ प्लस की सुस्त हुई रफ्तार, अफसर नहीं दे पा रहे धार
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला ओडीएफ घोषित होने के बाद अब ओडीएफ प्लस पर काम चल रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला ओडीएफ घोषित होने के बाद अब ओडीएफ प्लस पर काम चल रहा है। खैर ब्लाक का इसमें चयन हुआ है, लेकिन अब तक पंचायती राज विभाग की काफी सुस्त रफ्तार है। अभी तक कई गांव में तो अभियान भी शुरू नहीं हो पाया है, जबकि 20 नवंबर तक हर हाल में काम पूरा करना था। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए इस साल के अंत तक इस ब्लाक के ओडीएफ प्लस होने की संभावना काफी कम ही हैं। हालांकि, अफसर दावा कर रहे हैं कि जल्द ही काम हो जाएगा।

खैर तहसील में 73 ग्राम पंचायतों में अभियान शुरू

जिला पंचायती राज विभाग की ओर से ओडीएफ की तरह ही ओडीएफ प्लस अभियान चलाए जाने का फैसला लिया है। स्वच्छाग्राही, सचिव, प्रधान, बीडीओ का साथ में लगाया गया है। खैर तहसील में 73 ग्राम पंचायतों में यह अभियान शुरू हुुआ है। प्रत्येक गांव के बाहर एक कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने की योजना है। घर.घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जा रही है। इस कूड़े को कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ले जाकर वहां खाद के रूप में तब्दील किए जाने की योजना है। इसके लिए इसमें से प्लास्टिक कचरे को अलग कर प्लांट में डाला जाएगा। इसके साथ ही गांव में जो किसान अपने घरों के सामने कूड़ा और गोबर एकत्रित कर खाद में तब्दील करते हैं। उनको जागरूक किया जाएगा कि वह अपने घरों के सामने गड्ढे खुदवाएं, जिसमें गोबर और कूड़े को भरा जाए। गांव में पक्की नाली भी बनाए जाने की याेजना है।

20 नवंबर तक लक्ष्‍य पूरा करने का था निर्देश

पहले विभागीय अफसरों ने 20 नवंबर तक यहां पर काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक यह काम कई पंचायतों में काम शुरू भी नहीं हो पाया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि अोडीएफ प्लस पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। प्रधान व सचिवों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी