coorona अलीगढ़ में बढ़ रही है सही होने वाले मरीजों की संख्या, अब तक नौ हजार से अधिक हुए सही

अलीगढ़ के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब कम हो रही है। सही होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में रिकवरी रेट में निरंतर सुधार हो रहा है। रविवार को 56 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:58 PM (IST)
coorona अलीगढ़ में  बढ़ रही है सही होने वाले मरीजों की संख्या, अब तक नौ हजार से अधिक हुए सही
कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है लेकिन अभी खतरा कम नहीं है।

अलीगढ़, जेएनएनः : अलीगढ़ के  लिए अच्छी  खबर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या  अब  कम हो रही है। सही होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में रिकवरी रेट में निरंतर सुधार हो रहा है। रविवार को 56 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। स्वस्थ मरीजों की कुल संख्या 9044 पार हो गई है।24 घंटे में 19 नए संक्रमित पाए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 251 रह गई है। 46 मरीजों की मृत्यु ( केवल कोरोना से) हो चुकी है। अब तक कुल 9341 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

ये मिले संक्रमित

अमीरनिशा में 62 वर्षीय महिला, जमालपुर में 27 वर्षीय महिला, गली नंबर एक महेंद्र नगर में 36 वर्षीय महिला, गांव जामुनाका में 25 वर्षीय युवक, सुरेंद्र नगर में 70 वर्षीय महिला, गुरु रामदास नगर में 53 वर्षीय व्यक्ति, कुंदननगर नौरंगाबाद में 45 वर्षीय व्यक्ति, कुंवर नगर गली नंबर तीन में 86 वर्षीय बुजुर्ग, करनपुर में 56 वर्षीय व्यक्ति व सात वर्षीय बच्ची, कल्यानपुर रानी में 35 वर्षीय युवक, भटौला धनीपुर में 17 वर्षीय किशोर, कस्तली जवां सिकंदरपुर में 20 वर्षीय युवक, अकराबाद में 15 वर्षीय किशोर, बैैंक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर, सराय काली में 17 वर्षीय किशोर, विजय नगर में 17 वर्षीय किशोर, मसूदाबाद में 16 वर्षीय किशोरी व 22 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई।

सावधानी से खत्म होगा कोरोना

सीएमओ डॉ. भानुप्रताप सिंह  कल्याणी ने बताया कि भले ही कोरोना संक्रमण की दर घट रही हो। मरीजों की संख्या भी कम हो, लेकिन अभी यह पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। सर्दी बढऩे पर इसका प्रकोप बढ़ सकता है। कई देशों में यह दूसरे फेज में हैं और काफी नुकसान पहुंचा रहा है। यह पूर्ण सावधानी से ही खत्म होगा। इसके लिए मास्क का इ्स्तेमाल, हाथों को बार-बार धोना व घर के बाहर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी