अलीगढ़ से कानपुर जाने में अब बच जाएंगे तीन घंटे, जानिए कैसे

जिले से कानपुर आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह सफर जल्द आसान होने वाला है। दोनों शहरों को जोडऩे वाला एनएचएआइ के परिक्षेत्र का जीटी रोड फोरलेन किया जा रहा है अलीगढ़ परिक्षेत्र को तीन टुकड़ों में काम मिला हुआ है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:36 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:36 AM (IST)
अलीगढ़ से कानपुर जाने में अब बच जाएंगे तीन घंटे, जानिए कैसे
जिले में अलीगढ़ परिक्षेत्र को तीन टुकड़ों में काम मिला हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। जिले से कानपुर आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह सफर जल्द आसान होने वाला है। दोनों शहरों को जोडऩे वाला एनएचएआइ के परिक्षेत्र का जीटी रोड फोरलेन किया जा रहा है अलीगढ़ परिक्षेत्र को तीन टुकड़ों में काम मिला हुआ है। इससे भदवास से कल्याणपुर तक फोरलेन का काम पूरा हो चुका है। रविवार से इन दोनों स्थानों के बीच में आसपुर में टोल की शुरुआत हो चुकी है। अलीगढ़ से कानपुर में बीच में यह पहला टोल है। अलीगढ़ बौनेर से भदवास तक का काम लगभग 70 फीसद पूरा हो गया है। तीसरे टुकड़े में कल्याणपुर से नवीगंज का काम भी लगभग 90 फीसद तक हो गया है। शेष काम करीब तीन महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सफर में दो घंटे का समय बचेगा। कानपुर तक का सफर पांच से छह घंटे में हो जाएगा। अभी इस सफर में छह से आठ घंटे लगते हैं।

अभी यह हैं हालात

अलीगढ़ से कानपुर की दूरी करीब तीन सौ किलो मीटर है। हाथरस, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज होते हुए यह मार्ग पूरा होता है। कई सालों से यह सड़क जर्जर हालत में थी। सरकार ने 2015 में इसे फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी दो भागों में बांटी गई है। अलीगढ़ से मैनपुरी तक 152 किमी लंबे मार्ग काम अलीगढ़ एनएचएआइ परिक्षेत्र को दिया गया। वहीं, मैनपुरी से कानपुर तक के 151 किमी लंबे मार्ग की जिम्मेदारी कन्नौज एनएचएआइ परिक्षेत्र को मिली। एनएचएआइ ने अलीगढ़ परिक्षेत्र के मार्ग को तीन टुकड़ों में बांटा। इसमें पहला टुकड़ा बौनेर (अलीगढ़) से लेकर भदवास (हाथरस) तक रखा गया। वहीं, दूसरा टुकड़ा भदवास से कल्याणपुर (एटा) तक तय हुआ। तीसरा टुकड़ा कल्यापुर से नवीगंज (मैनपुरी) तक है। इन तीनों में अलग-अलग टेंडर दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अलीगढ़ परिक्षेत्र में यह है स्थिति

कहां से कहां तक, लंबाई, कार्य की स्थिति

अलीगढ़ से भदवास(हाथरस), 45, 70

भदवास(हाथरस) से कल्याणपुर (एटा), 45, काम पूरा

कल्याणपुर (एटा) से नवीगंज(मैनपुरी), 65, 90

(लंबाई किमी व कार्य स्थिति फीसद में हैं।)

--

इस तरह टोल हैं प्रस्तावित

अलीगढ़ परिक्षेत्र में तीन टोल प्रस्तावित हैं। इसमें अकराबाद, आसपुर व नवीगंज में प्रस्तावित हैं। निर्माण पूरा होते ही अन्य दो टोल भी शुरू हो जाएंगे।

---

अलीगढ़ परिक्षेत्र के आसपुर में पहला टोल शुरू हो चुका है। अन्य दो टुकड़ों में भी काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यहां भी निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क के बनने से लोगों के काफी समय की बचत होगी।

सीपी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई अलीगढ़ परिक्षेत्र

--

अलीगढ़ से कानपुर सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। अब इस पर तेजी से काम चल रहा है। जिले की सीमा में भी आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। जल्द ही लोगों को इसकी सौगात मिल जाएगी।

चंद्रभूषण सिहं, डीएम

chat bot
आपका साथी