The campaign : अब मनचलों की खैर नहीं, स्‍कूलों के पास दिखेेंं तो पकड़े जाएंगे Aligarh news

बरला थाना पुलिस जल्द ही मनचलों को सबक सिखाने के लिए अभियान चलायेगी। बरला थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बुधवार को अपने अधीनस्थों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने दारोगाओं को निर्देश दिये कि वह अपने अपने हल्के में मनचलों के खिलाफ अभियान चलायें।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 11:03 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 11:03 AM (IST)
The campaign : अब मनचलों की खैर नहीं, स्‍कूलों के पास दिखेेंं तो पकड़े जाएंगे  Aligarh news
स्कूल कालेज के आसपास आवारा टाइप के लड़के घूमते नजर आयें तो उन्हें पकड़कर थाने ले आयें।

अलीगढ़, जेएनएन : बरला  थाना पुलिस जल्द ही मनचलों को सबक सिखाने के लिए अभियान चलायेगी। बरला थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बुधवार को अपने अधीनस्थों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने दारोगाओं को निर्देश दिये कि वह अपने अपने हल्के में मनचलों के खिलाफ अभियान चलायें।

आवारा लड़कों को पकड़ें

स्कूल कालेज के आसपास आवारा टाइप के लड़के घूमते नजर आयें तो उन्हें पकड़कर थाने ले आयें। छेडछाड़ व दुष्कर्म के आरोप में जेल से रिहा होकर आये ऐसे अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखे। उनके बारे में सत्यापन कराया जाये। उनकी हर गतिविधि के बारे में जानकारी करते रहें। थाना प्रभारी ने बताया कि वह पूरी टीम की खुद मानीटरिंग करेंगे। सभी कालेजों में जाकर छात्रों को जागरूक करेंगे। हल्का दारोगा व बीट सिपाही गांव के सभ्रांत लोगों को अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध करायें जिससे वह लोग हर गतिविधि की पुलिस को जानकारी देते रहें। पुलिस पब्लिक में अच्छा व्यवहार बनाये। वहीं अवगत कराया कि यदि किसी अधीनस्थ की दुर्व्यवहार की शिकायत आयेगी तो वह उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। इस दौरान दारोगा संतोष यादव, यतींद्र प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी