नोएडा पुलिस कमिश्‍नर के भाई ने गांव में गरीबों में बांटे कंबल Aligarh news

थाना बरला के गांव फुसावली में मकर संक्रांति के अवसर खिचड़ी भोग व गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किये गये। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के छोटे भाई ठाकुर योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गांव के गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किये

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:23 PM (IST)
नोएडा पुलिस कमिश्‍नर के भाई ने गांव में गरीबों में बांटे कंबल Aligarh news
करीब तीन सौ लोगों को कंबल वितरण किये गये।

अलीगढ़, जेएनएन : थाना बरला के गांव फुसावली में मकर संक्रांति के अवसर खिचड़ी भोग व गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किये गये।

खिचड़ी भोज का आयोजन

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के छोटे भाई ठाकुर योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गांव के गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किये बताया कि बुधवार को कमिश्नर का फोन आया था। उनके दिशा निर्देश पर यह काम किया गया। करीब तीन सौ लोगों को कंबल वितरण किये गये। कहा कि व्यक्ति को गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने पर वह आनंद का अनुभव करते हैं। इससे पहले उन्होंने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर नीरज मास्टर, आकाश सिंह, हरनाम सिंह, हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी