अलीगढ़ में कोविड का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला, एएमयू से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट ने दूर की चिंता aligarh news

कोरोना काल में एएमयू के 20 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। स्टाफ व पूर्व शिक्षकों की भी मौत हुई है। यह संख्या मिलाकर 50 होती है। एक के बाद एक शिक्षकों की मौत से चिंतित कुलपति ने कोविड के नमूने जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया था।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:16 PM (IST)
अलीगढ़ में कोविड का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला, एएमयू से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट ने दूर की चिंता aligarh news
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल में 20 शिक्षक खो दिए हैं।

जासं, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) व उसके आसपास के इलाकों में कोविड का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। शिक्षकों की मौत के बाद भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट ने चिंता दूर की है। यहां डबल म्यूटेंट वेरिएंट पाया गया है। इसे ही शिक्षकों की मौत का कारण माना जा रहा है।

20 शिक्षकों की हो चुकी है मौत 

कोरोना काल में एएमयू के 20 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। स्टाफ व पूर्व शिक्षकों की भी मौत हुई है। यह संख्या मिलाकर करीब 50 होती है। एक के बाद एक शिक्षकों की मौत से चिंतित  कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कोविड के नमूने जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया था। कुछ दिन पूर्व ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी, माइक्रोबायोलाजी विभाग की ओर से जीनोम अनुक्रमण के लिए सीएसआइआर-इंस्टीट््यूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी नई दिल्ली को कोविड के 20 नमूने भेजे थे। एएमयू के माइक्रोबायोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हारिस मंजूर खान के अनुसार भेजे गए नमूनों में कोई नया स्ट्रेन नहीं पाया गया।
महाराष्ट्र, इटली और यूके में मिले स्ट्रेन यहां भी पाए गए
20 नमूनों में से 18 (90 प्रतिशत) में बी.1.617.2 वंश मिला है। इसे डबल म्यूटेंट वेरिएंट कहा जाता है। इसका पता पहली बार पांच अक्टूबर, 2020 को महाराष्ट्र में चला था। यह बी.1.617 प्रकार का एक उपप्रकार है जो उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर में फैलने वाला मुख्य वायरस है। इसके तीन उप वंश बी.1.617.1, बी.1.617.2 और बी.1.617.3 मिले हैैं। एक नमूने में बी.1.1.7 वंश था जो पहली बार यूके में पाया गया था। एक नमूने में बी.1 वंश था जो 2020 में मुख्य रूप से इटली में महामारी के फैलने के लिए जिम्मेदार था। जो बाद में दुनिया के बाकी हिस्सों में फैल गया।

chat bot
आपका साथी