Missing Married Girl:आठ दिन से लापता विवाहिता का नहीं लगा सुराग Hathras News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के गांव गढ़उआ सासनी निवासी 30 वर्षीय महिला 18 अक्टूबर को किसी कार्यवश मायके मुरसान क्षेत्र के गांव कुरावली आई थी। यहां से वह ससुराल जाने के लिए 20 अक्टूबर को निकली लेकिन आठ दिन बाद भी ससुराल नहीं पहुंची।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:59 AM (IST)
Missing Married Girl:आठ दिन से लापता विवाहिता का नहीं लगा सुराग Hathras News
30 वर्षीय महिला 18 अक्टूबर को किसी कार्यवश मायके मुरसान क्षेत्र के गांव कुरावली आई थी।

हाथरस, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के गांव गढ़उआ, सासनी निवासी 30 वर्षीय महिला 18 अक्टूबर को किसी कार्यवश मायके मुरसान क्षेत्र के गांव कुरावली आई थी। यहां से वह ससुराल जाने के लिए 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे निकली लेकिन आठ दिन बाद भी ससुराल नहीं पहुंची। 26 अक्टूबर तक ससुराल व मायके पक्ष के लोगों ने संभावित स्थानों पर ढूंढ़ा। पता नहीं चला तो मुरसान थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन तमाम ठिकानों में ढूढ़ चुके हैं, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला है। परिजन तमाम तरह के कयाास लगा रहे हैं।

अवैध कटान की लकड़ी लदी छह बैलगाड़ी पकड़ी

सिकंदराराऊ  वन विभाग ने मंगलवार की रात को सघन चे¨कग अभियान चलाकर अवैध कटान की लकड़ी लदी छह बैल गाड़ी पकड़ी। चे¨कग के दौरान तीन बैलगाड़ी सिकंदराराऊ में तथा तीन बैलगाड़ी हाथरस में लकड़ी की ढुलाई करते हुए पकड़ी, जिनमें प्रतिबंधित प्रजाति की अवैध लकड़ी भरी हुई थी। सभी के खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उड़नदस्ता प्रभारी संजीव कुमार, अली हसन, महीपाल ¨सह, वीरेंद्र ¨सह चौहान, अवनीश कुमार, हरिओम, गंभीर ¨सह, रामचंद्र ¨सह आदि शामिल थे।

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक पकड़ा

सासनी : कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सट्टे की खाई बाड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सचिन पुत्र चिन्चू लाला निवासी नगला चूरा थाना इगलास जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्ची व 1320 रुपये बरामद किए।

chat bot
आपका साथी