एएमयू छात्र का सुराग नहीं, दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे में आया नजर AMU Student

एएमयू में पढ़ रहे बिहार के अररिया के छात्र अशरफ अली का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उसकी लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिल थी। वहां सीसीटीवी कैमरे में वह कैद भी हुआ है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:16 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:16 AM (IST)
एएमयू छात्र का सुराग नहीं, दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे में आया नजर AMU Student
एएमयू में छात्र अशरफ अली की लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिल थी।

अलीगढ़, जेएनएन। एएमयू में पढ़ रहे बिहार के अररिया के छात्र अशरफ अली का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उसकी लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिल थी। वहां, सीसीटीवी कैमरे में वह कैद भी हुआ है। छात्र की तलाश के लिए सिविल लाइंस पुलिस गुरुवार को स्वजन के साथ दिल्ली पहुंच गई। देर रात तक छात्र की तलाश जारी थी।

 छात्र अशरफ अचानक गायब हो गया

 अररिया (बिहार) जिले के थाना पलासी के गांव बलवा निवासी मोहम्मद अशरफ एएमयू से स्पेनिश लैंग्वेज से बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। वह एसएस हाल में साथी छात्र के साथ रहते हैं। मंगलवार को छात्र अशरफ अचानक गायब हो गया। इस मामले में छात्र की गुमशुदगी दर्ज करायी गई है। आफताब हाल व शमशाद मार्केट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्र गुजरते हुए दिखा है। एएमयू छात्र मो. आसिफ हसन ने बताया कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी 24 फरवरी की रात 3.15 बजे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। स्टेशन से निकलते ही उसने ऑटो पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन पैदल ही आगे बढ़ गया। उसके साथ भी कोई नहीं दिखा है। उसका मोबाइल अभी बंद जा रहा है। एएमयू के छात्र भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि एक टीम दिल्ली पहुंच गई है। छात्र को तलाशा जा रहा है। सारे पहलुओं पर काम किया जा रहा है। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया जा रहा है। उसके दोस्तों की भी मदद ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी