बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने हिंदुत्‍व व भारतीय संस्‍कृति का रखा एजेंडा, कहा ये सब Aligarh News

बसपा भी भगवान राम-परशुराम की शरण में आ गई है। मंगलवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग-विचार गोष्ठी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने हिंदूत्व व भारतीय संस्कृति का एजेंडा रखा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:21 AM (IST)
बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने हिंदुत्‍व व भारतीय संस्‍कृति का रखा एजेंडा, कहा ये सब Aligarh News
सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने हिंदूत्व व भारतीय संस्कृति का एजेंडा रखा।

अलीगढ़, जेएनएन। बसपा भी भगवान राम-परशुराम की शरण में आ गई है। मंगलवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग-विचार गोष्ठी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने हिंदूत्व व भारतीय संस्कृति का एजेंडा रखा। उन्होंने ब्राह्मण समाज को उनके अतीत को याद दिलाया। उनके राजनीतिक पिछड़ा पन व भाजपा सरकार में उनकी दिशा व दशा पर चर्चा की। उन्होंने कानपुर के दुबे एनकाउंटर से लेकर झांसी में विप्र समाज की एक व्यापारी का कार में एनकाउंटर पर चर्चा की। दुबे एनकाउंटर के बाद उसके परिवार के साथ जो हुआ, उसका किस्सा सुनाया। मिश्रा ने दावा किया कि भाजपा सरकार में विप्र समाज गन प्वाइंट पर है। मायावती ने वर्ष 2006 में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में जो राजनीति हिस्से दारी दी, उसकी सतीश मिश्रा ने फेरिस्त रखी।

बसपा के प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी की शुरुआत 23 जुलाई को भगवान राम की नगरी अयोध्या से मिश्रा ने शुरू की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने इस आयोजन रोकने की पूरी कोशिश की थी, मगर भगवान राम के ठेकेदारों को सफलता नहीं मिली। प्रभुराम हमारे भी आरध्यदेव है। राममंदिर के नाम पर भाजपा ने किस तरीका से चंदा वसूली की, सरकार में आने पर उसका हिसाब जरुर लेंगे। गत वर्ष अगस्त राममंदिर के शिला पूजन की चर्चा की। मिश्रा ने मायावती द्वारा दी गई राजनीतिक हिस्सेदारी बताकर अतित को याद कराया। एक जुटता का संदेश दिया। संघर्ष करने व किसी से न डरने के लिए बोला। बसपा का साथ मांगा।

बसपा सांसद का गर्मजोशी से स्वागत

सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, अलीगढ़, आगरा व लखनऊ के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली का गर्मजोशी के बसपाईयों ने किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक प्रमोद गौड, वरिष्ठ नेता विजय पंडित, बसपा के मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, रणवीर कश्यप व अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, हरदुआगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, नगर पंचायत विजयगढ़ के अध्यक्ष संजीव काका, विजय पंडित, शिवकांत शर्मा, लवकुश शर्मा, विकास शर्मा, दीनू पंडित, महानगर अध्यक्ष रोशन लाल माहौर, प्रदीप मुनी बघेल, रणजीत वाल्मीकि, अर्जुन स्वामी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जेसी शर्मा, सरदार गुरुदेव सिंह, बलवीर सिंह, तेज प्रताप सिंह, जावेदुल हसन, सुमन जाटव, रानी जाटव, फारुख अहमद, अंता यादव, योगेद्र निवेश, रवेंद्र बौद्ध, अशोक कश्यप, क्षत्रपाल सिंह, कोमल चौधरी, हरेंद्र कुमार, नीरज, बादशाह चौधरी, रनवीर गौतम, पवन, एनएस गौड आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी