बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

छर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बादशाह में फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 01:37 AM (IST)
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

अलीगढ़ : छर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बादशाह में फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ग्राम नगला बादशाह निवासी धीरज कुमार ट्रक पर क्लीनर है। जुलाई में उसकी शादी जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम सकरई निवासी मोहिनी (20) के साथ हुई थी। स्वजन के अनुसार धीरज कुमार अपने काम पर गया हुआ था। शुक्रवार को मां पूनम व बहन सोनम खेत पर चारा लेने गई थी। पिता प्रेमपाल गांव में ही मजदूरी कर रहे थे। घर पर उसकी पत्नी मोहिनी अकेली थी। दोपहर में जब उसकी बहन जंगल से लौटी तो भाभी को आवाज दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने जंगला से अंदर झांक कर देखा तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी पाकर पिता घर पहुंचे तो कमरे में छत पर लगे कुंदा से फंदे पर मोहिनी लटकी हुई थी। स्वजन कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुसे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। तभी सूचना पाकर सीओ छर्रा देवी गुलाम सिंह व कोतवाल प्रमोद कुमार मलिक पहुंच गए। पुलिस के साथ साथ फोरेंसिक टीम ने जांच की। वहीं मायके पक्ष के लोग भी आ गए। इस मामले में एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग को फुसलाकर

ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

छर्रा : क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को पति के साथ खेत पर थी। दोपहर में घर लौटी तो नाबालिग पुत्री गायब थी। तलाश किया, परंतु उसका कोई पता नहीं लगा। उसे जफर मंजिल निवासी ज्ञान सिंह बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी