नए वार्डों के नगर निगम में शामिल होने से विकास का रास्‍ता साफ, जानिए प्‍लान Aligarh news

नगर निगम सीमा में शामिल हुए नए वार्डों में विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। यहां सड़क और नालियों का निर्माण होना है। इसके अलावा बाकी वार्डों में भी सड़क नालियां बनाई जाएंगी। कुल 327 सड़कें बननी हैं। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:57 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:51 AM (IST)
नए वार्डों के नगर निगम में शामिल होने से विकास का रास्‍ता साफ, जानिए प्‍लान Aligarh news
नगर निगम अलीगढ़ में 10 वार्ड और बढ़ गए।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम सीमा में शामिल हुए नए वार्डों में विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। यहां सड़क और नालियों का निर्माण होना है। इसके अलावा बाकी वार्डों में भी सड़क, नालियां बनाई जाएंगी। कुल 327 सड़कें बननी हैं। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। प्रत्येक वार्ड के लिए करीब 50 लाख का बजट है।

अलीगढ़ नगर निगम में 80 वार्ड

नगर निगम में 70 वार्ड थे। 2017 में 19 ग्राम पंचायतें निगम सीमा में शामिल होने के बाद 10 वार्ड और बढ़ गए। नगर निगम में अब 80 वार्ड हैं। लेकिन, नए वार्ड विकास से अछूते ही रहे। यहां सड़क, सफाई, पेयजल की समस्या बनी रही। नए वार्डों में गांव धनीपुर, सराय बुर्ज, सराय हरनारायण, एलमपुर, मंजूरगढ़ी आदि गांवों समस्याओं से जूझ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी इन गांवों में नहीं थी। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों का समायोजन कर नए वार्डों में तैनाती कराई। इससे सफाई व्यवस्था काफी हद तक सुधरी। लेकिन, सड़कों का हाल बेहाल ही रहा। अब इन वार्डों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पुराने वार्डों में भी सड़कें बननी हैं। 327 सड़कों के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। 152 सड़कों के टेंडर पहले ही उठ चुके हैं, बाकी टेंडर भी जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम के उपसभापति डा. मुकेश शर्मा ने बताया कि सड़कों का निर्माण होने से लोगों का काफी राहत मिलेेगी। काफी समय से मांग हो रही थी। पार्षदों की निगरानी में निर्माण कार्य कराएं जाएं, इसके लिए नवागत नगर आयुक्त से मांग करेंगे। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी