प्रदेश में योगी सरकार में लिखी गयी विकास की नई गाथा, विधायकों ने गिनाई उपलब्‍धियां Aligarh news

शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में विकास की नई गाथा लिखी गई है। सड़क लाइट पेयजल आदि व्यवस्थाएं काफी दुरुस्त हुई हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:46 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:14 AM (IST)
प्रदेश में योगी सरकार में लिखी गयी विकास की नई गाथा, विधायकों ने गिनाई उपलब्‍धियां Aligarh news
भाजपा विधायक ने कहा योगी सरकार में विकास की नई गाथा लिखी गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में विकास की नई गाथा लिखी गई है। सड़क, लाइट, पेयजल आदि व्यवस्थाएं काफी दुरुस्त हुई हैं।

करीब 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए

श्रीराम गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि करीब 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। अलीगढ़-रेलवे लाइन पर 105 सी. चिरौलीय फाटक पर अलीगढ़ मंडल का पहला फोरलेन पुल का निर्माण किया गया। चंदौसी रेलवे लाइन की क्रासिंग पर करीब 40 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। सेंगर नदी पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल एवं सड़क का निर्माण कराया गया। महेशपुर फाटक से क्वार्सी चौराहे तक और एटा चुंगी चौराहे से आगरा रोड तक फोरलेन के लिए करीब 44 करोड़ की लागत का डीपीआर बनाया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस 450 बेड का कोविड चिकित्सालय तैयार कराया।

ये भी प्रमुख रहे काम

-635 एलईडी लगवाई गईं -90 नए नल -16 सड़कों का निर्माण -20 सड़कें प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन हैं -लगभग 100 करोड़ की लागत से पांच नए विद्युत उपकेंद्र -राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास -युवाओं के लिए गजनीपुर में मिनी स्टेडियम

शहर की बदली सूरत, कई हैं उपलब्धियां : संजीव राजा

शहर विधायक संजीव राजा ने हमने हर क्षेत्र में काम हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म हो गया, पिछली सरकारों में यह चरम पर था। शहर विधायक ने कहा कि शहर के चारों ओर महापुरुषों के नाम पर द्वार बनवाए गए हैं। ये शहर के ऐसे रत्न हैं, जिन्होंने सेवाकार्य में अपना जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से भी द्वार लगवाया गया है। बिना भेदभाव के विकास कार्य पहली बार हुआ है। खैर रोड स्थित कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में संजीव राजा ने कहा कि सुरक्षा की ²ष्टि से शहर के 15 प्रमुख मार्गों पर विधायक निधि की ओर से 54 कैमरे लगवाए गए। शहर के 50 स्थानों पर सबमर्सिबल लगवाए गए। अमृत योजना के अंतर्गत करीब चार करोड़ की लागत से पांच पार्कों का सुंदरीकरण कराया गया। विभिन्न स्थानों पर 225 हैंडपंप लगवाए गए, जिससे पेयजल की 14वें वित आयोग के अंतर्गत जल निगम की ओर से छह करोड़ के 15 स्थानों पर नए नलकूपों का निर्माण कार्य कराया गया। संजीव राजा ने कहा कि आगामी योजना में सारसौल पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, जो शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही पेजयल, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था में जो कार्य कराया गया, वो पहले कभी नहीं हुए, इससे शहर के लोगों को काफी सुविधाएं हुई हैं।

ये रहे प्रमुख कार्य -1.28 करोड़ से 4 स्थानों पर नलकूप रीबोर 16.80 करोड़ रुपये से 122 स्थानों पर कार्य -सूडा की ओर से 1.47 करोड़ निर्माण कार्य -नुमाइश में 1.47लाख रुपये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्तम्भ का निर्माण -46.26 लाख रुपये से नए क्षेत्र में विद्युतीकरण -120 बेघर लोगों को आवास -1155 प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइट

chat bot
आपका साथी