नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, गड्ढों में बाइक फिसलने से डॉक्टर की मौत Aligarh News

थाना सासनीगेट क्षेत्र के महेंद्र नगर में नगरनिगम निगम के स्तर से चल रहे नाली एवं सीमेंटेड सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही ने रविवार सुबह एक डॉक्टर की जान ले ली। वे हादसे के वक्त बाइक से दूध लेने जा रहे थे

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 11:50 AM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 11:50 AM (IST)
नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, गड्ढों में बाइक फिसलने से डॉक्टर की मौत Aligarh News
थाना सास वे हादसे के वक्त बाइक से दूध लेने जा रहे थे,

अलीगढ़, जेएनएन।  थाना सासनीगेट क्षेत्र के महेंद्र नगर में नगरनिगम निगम के स्तर से चल रहे नाली एवं सीमेंटेड सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही ने रविवार सुबह एक डॉक्टर की जान ले ली। वे हादसे के वक्त बाइक से दूध लेने जा रहे थे, तभी गली में हो रहे गड्ढों के चलते उनकी बाइक फिसल गई और वे सिर के बल सड़क पर जा गिरे। घटना से गुस्साए स्वजन नगर निगम की लापरवाही को लेकर जाम और प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए हैं। 

फिसलन से बाइक असंतुलित हो गई

कटरा निवासी 48 वर्षीय डॉ राजीव गुप्ता सुबह करीब 6:30 बजे बाइक से दूध लेने महेंद्र नगर जा रहे थे। यहां नगर निगम नए सिरे से नाली एवं सड़क का निर्माण करा रहा है। इससे गली में गड्ढे होने के साथ ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जैसे ही डॉ राजीव गली में पहुचे तभी उनकी बाइक असंतुलित हो गई। वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे और बेहोश हो गए। स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ राजीव बालाजी संगठन से जुड़े हुए थे। उनकी बहन डॉ मधुबाला गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय सेविका समिति की महानगर संपर्क प्रमुख हैं। घटना को लेकर स्वजन में भारी आक्रोश है और वे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन व आगरा रोड पर जाम लगाने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों भी स्थानीय महिलाओं ने निर्माण कार्य में हो रही देरी और गलियों में जलभराव को लेकर हाथरस अड्डे पर जाम लगा दिया था।

chat bot
आपका साथी