Income Tax Department Raid in Aligarh: अनु ओवरसीज पर आयकर विभाग की जांच जारी

अनु ओवरसीज पर आयकर विभाग की जांच शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग के अफसर निर्यातक रोहित अग्रवाल का विदेश से अलीगढ़ आने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का अब तक की जांच में काफी अनियमिताएं सामने आ रही हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:52 AM (IST)
Income Tax Department Raid in Aligarh: अनु ओवरसीज पर आयकर विभाग की जांच जारी
अनुओवरसीज एक्सपोर्ट यूनिट व लक्ष्मीबाई मार्ग आवास पर छापेमारी कार्रवाई जारी रही।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर की नामचीन फर्म अनु ओवरसीज पर आयकर विभाग की जांच शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग के अफसर निर्यातक रोहित अग्रवाल का विदेश से अलीगढ़ आने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का अब तक की जांच में काफी अनियमिताएं सामने आ रही हैं। इसके चलते अफसरों ने तमाम कागजातों समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। गुरुवार से यहां पर यह छापेमारी चल रही है। हालांकि, अभी तक सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है।

72 घंटे से चल रही है छापेमारी

दिल्ली से आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को सारसौल स्थित अनुओवरसीज एक्सपोर्ट यूनिट व लक्ष्मीबाई मार्ग आवास पर छापेमारी कार्रवाई की थी। शनिवार तक यह छापेमार कार्रवाई जारी रही। तीनों दिन में विभाग को अब तक बड़ी खामियां मिली हैं। नकदी से लेकर, ज्वैलरी, संपत्ति व देश के कई कंपनियों के साथ नाम जुड़ रहा है। एक्सपोर्टर रोहित अग्रवाल विदेश से नहीं आ पाए। बताया जा रहा है कि उनके यहां आने में कोरोना का प्राटोकाल फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने अब तक बैंक खातों, लाकर, घर की अलमाारियों, दस्तावेज समेत अन्य कागजात कब्जे में लिए। इसमें देश के अलग-अलग शहरों में संपत्तियों होने की जानकारी मिली है। नकदी , ज्लैवरी, निवेश के प्रपत्र व खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। आरओ प्यूरीफायर कंपनी के साथ भी निर्यातक का नाम जुड़ रहा है। संभावना है कि रविवार को यह टीम जांच पूरी कर सकती है। सूत्रों का दावा है कि इस जांच में अन्य भी लाेग आ सकते हैं। बेनामी संपत्ति होने की भी जानकारी मिल रही है। जांच को 72 घंटे से अधिक का समय पूरा हो गया है।

-एक्सपोर्टर रोहित अग्रवाल के विदेश से आने का हो रहा है इंतजार

-आरओ कंपनी समेत देश की कई कंपनियों से जुड़ रहे हैं नाम

chat bot
आपका साथी