विद्यार्थियों में राष्‍ट्रसेवा को विकसित करता है राष्ट्रीय सेवा योजना Aligarh news

नगला फकीरा प्राथमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 4 से 10 मार्च तक चलने वाले विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय नगला फकीरा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष हृदेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:35 PM (IST)
विद्यार्थियों में राष्‍ट्रसेवा को विकसित करता है राष्ट्रीय सेवा योजना Aligarh news
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष हृदेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

अलीगढ़, जेएनएन : नगला फकीरा प्राथमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 4 से 10 मार्च तक चलने वाले विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय नगला फकीरा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष हृदेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

एनएसएस के इतिहास को बताया

भाजपा के मंडल अध्यक्ष हृदेश चौधरी ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगों, स्लोगन, उद्देश्य और स्थापना के इतिहास से परिचित कराते हुए कहा कि एनएसएस प्रत्येक विद्यार्थी में राष्ट्र सेवा को विकसित करने के लिए कार्यक्रम है। कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार ने शिविर में स्वच्छता अभियान पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, वैक्सीन की जानकारी कुपोषण, मिशन शक्ति, सहयोग भावना, पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा आदि विभिन्न कार्यक्रमों से समाज में जन जागरूकता का संदेश प्रचारित करेंगे। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ललित कुमार सिंह, डॉक्टर राधेश्याम, सुधीप माला, डॉक्टर लोकेश कुमार, मोहित बघेल, जुगेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी