महाराणा प्रताप चौक से जाना जाएगा हाथरस का नगला भुस तिराहा, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

शहर में अधिकतर बसें शहर में नहीं आ रही थीं। अब इन बसों को शहर के अंदर से ही भिजवाने के लिए रोडवेज द्वारा यातायात निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए नगर पालिका द्वारा चौक बनाकर सुंदरीकरण कराया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:06 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:46 PM (IST)
महाराणा प्रताप चौक से जाना जाएगा हाथरस का नगला भुस तिराहा, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं
हाथरस में नगला भुस तिराहा पर खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करते यात्री और चेकिंग के बैठे रोडवेजकर्मी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। शहर में अधिकतर बसें शहर में नहीं आ रही थीं। अब इन बसों को शहर के अंदर से ही भिजवाने के लिए रोडवेज द्वारा यातायात निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए नगर पालिका द्वारा चौक बनाकर सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इससे यात्रियों को बहुत सहुलियतें मिलेंगी। शहर के ट्रैफिक को कम करने के लिए बाइपास का निर्माण कराया गया था। यह मार्ग आगरा-अलीगढ़ के लिए बनाया गया है। अलीगढ़ की ओर से यह मार्ग रुहेरी तिराहा और आगरा की ओर से यह नगला भुस से यह मार्ग डायवर्ट हो जाता है। रोडवेज की बसें शहर के अंदर जाने से बचने के लिए बाइपास से ही गुजर जाती हैं। इसके लिए यात्रियों को इन तिराहों पर ही उतरना और बसों में चढ़ना पड़ता है। यहां पर कोई सुविधा नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। 

चौक बनने से दूर होगी लोगों की दिक्कतें

यात्रियों की सुविधाओं के लिए सामाजिक संगठन भी सामने आए हैं। पिछले दिनों एक सामाजिक संगठन द्वारा नगला भुस तिराहे पर दो बैंच बनाई गई थीं। इन बेंचों के बनने से यात्रियों को बैठने का स्थान मिल गया है। टीनशेड की भी व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही इस पर एक महाराणा प्रताप के नाम से चौक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहा है।

सुंदरीकरण होने से बदलेगी रुहेरी तिराहे की सूरत

यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए नगर पालिका नगला भुस पर चौक बनाया जा रहा है। जल्द ही रुहेरी तिराहे पर भी सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि सीमा विस्तार होने से नगला भुस व रुहेरी तिराहा का क्षेत्र पालिका में शामिल हो गया है। जल्द ही रुहेरी तिराहा पर भी यात्रियों के सुविधा के लिए सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी