अलीगढ़ में पर्यावरणीय चुनौती का सामना करेंगे नगर निगम के वाहन

पर्यावरणीय चुनौती से जूझ रहे शहर में इलेक्ट्रिट वाहन वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोगी साबित होंगे। नगर निगम ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। अधिकांश अधिकारी इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर दफ्तर से निकलते हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:48 AM (IST)
अलीगढ़ में पर्यावरणीय चुनौती का सामना करेंगे नगर निगम के वाहन
पर्यावरणीय चुनौती से जूझ रहे शहर में इलेक्ट्रिट वाहन वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोगी साबित होंगे

अलीगढ़, जेएनएन। पर्यावरणीय चुनौती से जूझ रहे शहर में इलेक्ट्रिट वाहन वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोगी साबित होंगे। नगर निगम ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। अधिकांश अधिकारी इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर दफ्तर से निकलते हैं। अब कूड़ा उठाने के वाहन व उपकरण भी इसी तकनीक के लिए जाएंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों को सीएनजी से चलाने की योजना है। इन वाहनों में सीएनजी किट लगाई जाएगी।

अफसरों के पास 16 लग्जरी गाड़ियां 

नगर निगम में छोटे-बड़े करीब 150 वाहन व मशीनें हैं। इनमें हर माह करीब एक करोड़ रुपये का डीजल फुंकता है। यही नहीं, अफसरों के पास 16 लग्जरी गाड़ियां थी, जिनका सालाना किराया 84.53 लाख रुपये था। कानपुर की ट्रेवल एजेंसी से ये गाड़ियां ली गई थीं, जिन्हें पिछले साल वापस कर एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी से 11 इलेक्ट्रिट कार मंगा लीं। इनका किराया डीजल की गाड़ियों से आधा है। न शोर, न धुंआ, एक बार चार्ज होने पर पूरे शहर के चार चक्कर लगा सकते हैं। इस प्रयोग में सफल रहे निगम अफसरों ने अन्य कार्याें में भी डीजल रहित वाहन व मशीनों के उपयोग करने की योजना बनाई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में प्रयोग किए जा रहे ऑटो टिपर वाहनों में सीएनजी किट लगाने पर मंथन चल रहा है। सड़कों पर सफाई के लिए इलेक्ट्रिक मशीनें ली जाएंगी। इन कामों के लिए लगाई गई मशीनें लाखों का डीजल फूंक देती हैं।

 नीलाम किए पुराने वाहन

कूड़ा ले जाने के लिए पुराने ट्रैक्टरों का उपयोग हाे रहा था। जेसीबी, कैटल केचर, बॉबकट आदि मशीनें भी सामान्य से ज्यादा डीजल फूंक रही थीं। इसके अलावा बार-बार सर्विस और रिपेयरिंग में भी अतिरिक्त खर्चा हो रहा था। इन्हें 13.11 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया।

सड़कों पर दौड़ेंगी 25 इलेक्ट्रिट बसें

शहर की सड़कों पर जल्द ही 25 इलेक्ट्रिट बसें दौडेंगी। शासन स्तर से 25 बसों के आवंटन पर मुहर लग चुकी है। एलमपुर मेें चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अवस्थापना निधि से 4 करोड़ 32 लाख की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

निश्चित रूप से आने वाला समय इन्हीं वाहनों का है। ये वाहन पर्यावरण सुरक्षा व ईंधन की खपत की खपत को कम करने के साथ देश की आर्थिक व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने में कारगर साबित होंगे। नगर निगम में संचालित डीजल चलित वाहनों को हटाया जाएगा।

प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी