प्रवासियों को आश्रय देंगे नगर निगम के शेल्टर होम, कराए इंतजाम Aligarh news

दिल्ली में लाकडाउन के चलते अलीगढ़ आ रहे प्रवासियों को आश्रय देने के लिए नगर निगम ने अपने शैल्टर होम खोल दिए हैं। सभी शैल्टर होम सैनिटाइज कर प्रवासियों के ठहरने की व्यवस्था कराई जा रही है। यहां प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:39 PM (IST)
प्रवासियों को आश्रय देंगे नगर निगम के शेल्टर होम, कराए इंतजाम Aligarh news
प्रवासियों को आश्रय देने के लिए नगर निगम ने अपने शैल्टर होम खोल दिए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। दिल्ली में लाकडाउन के चलते अलीगढ़ आ रहे प्रवासियों को आश्रय देने के लिए नगर निगम ने अपने शैल्टर होम खोल दिए हैं। सभी शैल्टर होम सैनिटाइज कर प्रवासियों के ठहरने की व्यवस्था कराई जा रही है। यहां प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग के लिए उपकरण मुहैया कराए गए हैं। प्रत्येक शैल्टर होम के लिए एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली के अलावा अन्य जनपदों से अलीगढ़ नगर निगम सीमा में प्रवासी मजदूरों का आना शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था के लिए तत्काल प्रभाव से नगर निगम के सभी शैल्टर होम अग्रिम आदेशों तक प्रवासी मजदूरों के आश्रय स्थल में बदल दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में नगर निगम की व्यवस्थाओं को अभी से प्रभावी बनाया जाना बेहद आवश्यक है। पिछले वर्ष प्रवासी मजदूरों के कारण उत्पन्न हुई अव्यवस्थाओं से सबक लेने की जरूरत है। इसलिए अभी से नगरीय क्षेत्र में नगर निगम के सभी शैल्टर होम आश्रय स्थल के रूप बदले गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए गांधीपार्क निकट जोन दो कार्यालय, गूलर रोड निकट हैजा हास्पिटल, भुजपुरा चौराहा पर बने स्थाई शैल्टर होम को आश्रय स्थल के रूप में बदला गया है। प्रवासी मजदूरों के ठहरने व विश्राम के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल के साथ-साथ थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।

आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटेे अधिकारी 

प्रवासी मजदूरों को आश्रय स्थलों में ठहराने के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय और आश्रय स्थल को नियमित सैनिटाइज करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शिव कुमार को दायित्व सौपे गए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए। शैल्टर होम सैनिटाइज कराए गए हैं। मजूदरों के ठहरने, पेयजल, चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी