नगर निगम के पार्षद बोले, नगर निगम का भ्रष्‍टाचार करेंगे उजागर Aligarh news

पार्षदों ने कहा है कि प्रशासन कितनी भी छिपाने की कोशिश कर ले लेकिन वह भ्रष्‍टाचार उजागर करके ही रहेंगे। यही वजह है कि नगर निगम प्रशासन निरंतर बोर्ड अधिवेशन टालने में लगा हुआ है। इस पर पार्षद दल ने आपत्ति जताई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:01 PM (IST)
नगर निगम के पार्षद बोले, नगर निगम का भ्रष्‍टाचार करेंगे उजागर Aligarh news
एएमयू रोड पर मौजूद नगर निगम का दफ़तर।

अलीगढ़ जेएनएन: नगर निगम के पार्षदों ने कहा है कि प्रशासन कितनी भी छिपाने की कोशिश कर ले लेकिन वह भ्रष्‍टाचार उजागर करके ही रहेंगे। यही वजह है कि नगर निगम प्रशासन निरंतर बोर्ड अधिवेशन टालने में लगा हुआ है। महापौर मोहम्मद फुरकान ने नगर निगम प्रशासन की सहमति पर बोर्ड अधिवेशन की तारीख दो दिन आगे बढ़ाकर 24 सितंबर निर्धारित की है। इस पर पार्षद दल ने आपत्ति जताई है।

इसलिए बढ़ाई अधिवेशन की तारीख

नगर निगम बोर्ड अधिवेशन 22 सितंबर को तय था। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि लोकसभा शीतकालीन सत्र के चलते महापौर ने तारीख आगे बढ़ाई है। अधिवेशन निर्धारित स्थान पर होगा, इसके लिए डीएम को पत्र प्रेषित कर दिया है। इधर, उप सभापति व पार्षद पुष्पेंद्र जादौन ने कहा कि अधिवेशन पहले 14 सितंबर को होना था, जो स्थगित कर दिया। अब 22 सितंबर को भी नहीं हो रहा। ऐसा प्रतीत होता है कि निगम प्रशासन अधिवेशन कराना ही नहीं चाहता। यही वजह है कि पार्षदों को अभी तक एजेंडा नहीं दिया गया, जबकि अधिवेशन से 96 घंटे पहले एजेंडा मिल जाना चाहिए। पार्षदों में इसको लेकर रोष है। पार्षद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ पार्षदों ने ऐसे प्रश्न पूछ लिए हैैं, जिससे निगम का भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा, इसलिए निगम प्रशासन जवाब नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी