नगर निगम ने रुकवाया निर्माण कार्य, किसानों ने किया विरोध Aligarh news

नगर निगम की संपत्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध निर्माण की सूचना पर तत्काल टीमें पहुंच रही हैं। गुरुवार को मिली सूचना पर निगम अधिकारी गांव क्वार्सी पहुंच गए और निगम की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:38 PM (IST)
नगर निगम ने रुकवाया निर्माण कार्य, किसानों ने किया विरोध Aligarh news
क्वार्सी में नगर निगम की काफी भूमि खाली पड़ी है।

अलीगढ़, जेएनएन : नगर निगम की संपत्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध निर्माण की सूचना पर तत्काल टीमें पहुंच रही हैं। गुरुवार को मिली सूचना पर निगम अधिकारी गांव क्वार्सी पहुंच गए और निगम की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया। अधिकारियों ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। 

निर्माण कार्य रोका

क्वार्सी में नगर निगम की काफी भूमि खाली पड़ी है। गाटा संख्या 324, 326, 328 व 330 में छह हजार वर्ग मीटर भूमि है। इसमें नगर निगम के अलावा कुछ किसानों की भूमि भी सम्मलित है। किसान यहां नींव खुदवा कर बाउंड्री करा रहे थे। स्थानीय पार्षद विजय तोमर ने इसकी सूचना अधिकारियों काे दे दी। जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अगुवाई में संपत्ति विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इससे नाराज किसान विरोध करने लगे। अपर नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग के लिपिक विजय गुप्ता से पत्रावलियां लेकर परीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पत्रावलियों के आधार पर निगम की भूमि का चिह्नाकन किया जा रहा है। इसके बाद तारबंदी कराकर पजेशन लिया जाएगा। इसके बाद भी निगम की भूमि पर कोई कब्जा करने की कोशिश करता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। निगम की भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी