नगर निगम ने एक ही जबाव से हल किए सारे सवाल, जानिए कैसे Aligarh News

नगर निगम में कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी तैनात नहीं है ऐसा दावा नगर निगम के जन सूचना अधिकारी ने किया है। आरटीआइ के तहत ऐसे कर्मचारियों की सूचना मांगी गई थी जो सेवानिवृत्त होने के बाद नगर निगम में सेवाएं दे रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:37 AM (IST)
नगर निगम ने एक ही जबाव से हल किए सारे सवाल, जानिए कैसे Aligarh News
आरटीआइ के तहत ऐसे कर्मचारियों की सूचना मांगी गई थी।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम में कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी तैनात नहीं है, ऐसा दावा नगर निगम के जन सूचना अधिकारी ने किया है। आरटीआइ के तहत ऐसे कर्मचारियों की सूचना मांगी गई थी, जो सेवानिवृत्त होने के बाद नगर निगम में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी वर्तमान व पूर्व तैनाती के बारे भी पूरा ब्यौरा मांगा गया। अन्य सवाल भी इसी संबंध में किए गए। नगर निगम से मिले एक ही जबाव से सारे सवाल हल हो गए। जब सेवानिवृत्त कर्मचारी की तैनाती ही नहीं है, तो बाकी सवालों के जबाव देने का कोई औचित्य ही नहीं रह गया। 

यह है मामला

बन्नादेवी क्षेत्र फायर ब्रिगेड कालोनी निवासी अविनाश सिंह ने आरटीआइ के तहत नगर निगम से सेवानिवृत्व हुए कर्मचारियों के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी थीं। पूछा कि नगर निगम में वर्तमान में कार्यरत ऐसे कितने कर्मचारी हैं, जो कि पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके नाम, पद नाम, सेवानिवृत्त की तिथि की जानकारी मांगी। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी जो नगर निगम के विभिन्न पटलों पर कार्य कर रहे हैं, उनको किस शासनादेश व नियम के अनुसार कार्य पर रखा गया है। वर्तमान में नगर निगम में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों काे किस-किस मद और किस अधिकारी के आदेश पर मासिक भुगतान किया ज रहा है। निर्देशों की छायाप्रति भी मांगी गई। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को किए गए भुगतान के आदेश की छायाप्रति भी मांगी गई। इन सवालों के जबाव तलाशने के लिए आरटीआइ आवेदन नगर निगम के सभी विभागों में घूमा। सभी विभागीय अधिकारियों ने लिखकर दिया कि उनके यहां कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी तैनात नहीं है। आखिर में जन सूचना अधिकारी ने आवेदक को उपलब्ध कराई सूचना में स्पष्ट कहा कि निगम में कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी तैनात नहीं है। इसीलिए अन्य बिंदू लागू नहीं होते।

chat bot
आपका साथी