नगर निगम ने सैनिटाइज कराईं मस्जिदें, सरकारी कार्यालय भी पहुंची टीमें

अलविदा जुमे की नमाज से पहले नगर निगम ने शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों काे सैनिटाइज कराया। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई भी की। इसके अलावा निगम की टीमें सैनिटाजेशन करने सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर भी पहुंचीं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:55 PM (IST)
नगर निगम ने सैनिटाइज कराईं मस्जिदें, सरकारी कार्यालय भी पहुंची टीमें
टीमें सैनिटाजेशन करने सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर भी पहुंचीं।

अलीगढ़, जेएनएन। अलविदा जुमे की नमाज से पहले नगर निगम ने शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों काे सैनिटाइज कराया। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई भी की। इसके अलावा निगम की टीमें सैनिटाजेशन करने सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर भी पहुंचीं। स्वच्छता निरीक्षकों की अगुवाई में दोपहर तक 223 स्थान सैनिटाइज किए गए। 28 अंत्येष्टि स्थलों को भी सैनिटाइज किया गया। 

 प्रत्येक वार्ड में नाला गैंग नालों की तलीझाड़ सफाई 

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन चल रहा है। नाले-नालियों की सफाई के लिए नाला गैंग लगाया गया है। सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शुक्रवार को वार्ड स्तर सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। इस दौरान शीशे वाली मस्जिद, हरी मस्जिद, जामा मस्जिद, इमाम मस्जिद, उमर मस्जिद, आमना मस्जिद के अलावा जिलाधिकारी कार्यालय, मंडलायुक्त आवास, नगर आयुक्त आवास, दीवानी कचहरी, जमीर हास्पिटल, दीनदयाल जिला चिकित्सालय, मेयर आवास आदि स्थान भी सैनिटाइज कराए गए। वहीं, नाला सफाई कार्य भी युद्धस्तर पर चला। प्रत्येक वार्ड में नाला गैंग नालों की तलीझाड़ सफाई कर रहा है। जिससे मानसून में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। रेलवे रोड, सराय रहमान, शाहकमाल रोड, अवतार नगर, भुजपुरा सब्जी मंडी, हड्डी गोदाम, कबेला रोड, हड्डी गोदाम पुलिया से सराय मियां, चरखबालान रोड, गौंडा रोड, नीवरी रोड, खैर रोड, हजीरा रोड, अाइटीआइ रोड, लोको कालोनी, कबीर कालोनी, रजा नगर, कमालपुर बाईपास आदि स्थानों पर नालों की सफाई कराई गई।

chat bot
आपका साथी